कांग्रेस की वंशवादी पार्टी का इतिहास भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का रहा है। कांग्रेस, जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है: पीएम मोदी
भोपाल में पीएम मोदी ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश में एक नया इतिहास रचा है।
कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन सनातन धर्म को नष्ट करना चाहता है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए लोगों को गरीब बनाए रखा। भाजपा शासन में 5 वर्षों में 13.5 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आये।
कांग्रेस ने समृद्ध मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया: पीएम मोदी

राजधानी भोपाल में सोमवार को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महाकुंभ में शामिल हुए और यहां उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं। यानि जो युवा इस बार के चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है, मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज के दौरान उनकी कुनीति, कुशासन और करोड़ों के करप्शन ने साधन संपन्न और समर्थ युवाओं वाले मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। लेकिन कांग्रेस को जब राजस्थान में मौका मिला तो इन्होंने वहां सिर्फ बर्बादी लाई और महाराष्ट्र में तो कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल होकर लूट को ही अपना नंबर वन काम बना लिया था।

मध्य प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये समय भारत को विकसित बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी, घोटाले का इतिहास रचने वाली और वोटबैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया, तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने लोगों से पूछा, ‘मैं आपसे जानना चाहता हूं- क्या आप MP को फिर से बीमारू बनाना चाहते हैं? क्या आप MP के युवाओं के भविष्य को तबाह करना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि MP के विकास का पैसा कांग्रेस नेता लूट लें?

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। डिजिटल इंडिया से लेकर हाईवे-एक्सप्रेसवे, वंदे भारत से लेकर नए संसद भवन तक, जब पूरा देश इऩकी प्रशंसा कर रहा है, तो कांग्रेस इन्हें लेकर नकारात्मकता फैला रही है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर उन्हें याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़कर देखा, समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। अंत्योदय की यही प्रेरणा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रूप में हमें प्रेरित करती है। बीते 9 वर्षों में हमने जो भी योजनाएं बनाईं उनके मूल में यही भावना है।

नारीशक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दशकों-दशक से देश की माताएं-बहनें, इसका इंतज़ार कर रही थीं, उन्होंने कहा, ‘आखिर मोदी है तो...हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। कांग्रेस और इसके नए-नए घमंडिया गठबंधन ने इस बिल का समर्थन बहुत खट्टे मन से किया है, बहुत बेमन से किया है। आज मैं मध्य प्रदेश सहित पूरे देश की बहनों को सावधान भी करना चाहता हूं।‘

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे, उसी पुरानी मानसिकता पर चल रही है। कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत, फोटो सेशन का मैदान है, जबकि भाजपा की सरकार भारत को भव्य भी बना रही है और यही भव्य तस्वीर दुनिया को दिखा भी रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए देश और देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं है। मैं अभावों में रहा हूं लेकिन अपने देश को अभावों में नहीं रहने दे सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे कुम्हार, लोहार, सुनार, सुतार, जूते बनाने वाले, राजमिस्त्री, दर्ज़ी, ऐसे दर्जनों साथियों को नजरअंदाज किया था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही उनके कल्याण के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरु की गई है। इसमें विश्वकर्मा साथियों को कम ब्याज का लोन मिलेगा, उसकी गारंटी मोदी सरकार ने ली है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छाशक्ति खो दी है। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर बैंकरप्ट हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे। कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस में अब अर्बन नक्सलियों की ही चल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों ने ऐसी सरकार चुनी जो चुनौतियों को चुनौती दे सकती है। हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड में हमने जो आत्मविश्वास खोया, आज भारत उसे पा रहा है। आज हम जो फैसले लेंगे, वो आने वाले हज़ार साल की हमारी यात्रा को तय करने वाले हैं। ये सबकुछ मध्य प्रदेश की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। हमें मध्य प्रदेश को नए अवसरों की धरती बनाना है। इसके लिए ये ज़रूरी है कि आने वाले 5 वर्ष के लिए यहां फिर से भाजपा सरकार बने, पूर्ण बहुमत की स्थिर भाजपा सरकार बने।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India vehicle retail sales seen steady in December as tax cuts spur demand: FADA

Media Coverage

India vehicle retail sales seen steady in December as tax cuts spur demand: FADA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister welcomes Cognizant’s Partnership in Futuristic Sectors
December 09, 2025

Prime Minister Shri Narendra Modi today held a constructive meeting with Mr. Ravi Kumar S, Chief Executive Officer of Cognizant, and Mr. Rajesh Varrier, Chairman & Managing Director.

During the discussions, the Prime Minister welcomed Cognizant’s continued partnership in advancing India’s journey across futuristic sectors. He emphasized that India’s youth, with their strong focus on artificial intelligence and skilling, are setting the tone for a vibrant collaboration that will shape the nation’s technological future.

Responding to a post on X by Cognizant handle, Shri Modi wrote:

“Had a wonderful meeting with Mr. Ravi Kumar S and Mr. Rajesh Varrier. India welcomes Cognizant's continued partnership in futuristic sectors. Our youth's focus on AI and skilling sets the tone for a vibrant collaboration ahead.

@Cognizant

@imravikumars”