कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1 बना दिया है: पीएम मोदी
दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर कांग्रेस आंखों पर पट्टी बांध लेती है: पीएम मोदी
कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है: पाली में पीएम मोदी
राजस्थान में वह दिन दूर नहीं जब गरीबों को लूटने वाले सलाखों के पीछे होंगे: पीलीबंगा में पीएम मोदी
केन्द्र ने राजस्थान के हर घर तक पाइप से शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना के लिए हजारों करोड़ रुपये भेजे, कांग्रेस सरकार ने इसमें भी घोटाला कर दिया: पीएम मोदी

राजस्थान के पाली में सोमवार को हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर राज्य में भाजपा सरकार की वापसी का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘पूरा राजस्थान आज एक सुर में कह रहा है- जन-जन की है यही पुकार...आ रही है भाजपा सरकार’। देश के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश, विकसित होने के लक्ष्य के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। भारत 21वीं सदी में जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें राजस्थान की भी बड़ी भूमिका है। इसलिए यहां ऐसी सरकार जरूरी है, जो राज्य के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

सभा स्थल पर भारी संख्या में उमड़े समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा, ‘दुर्भाग्य से, पिछले पांच साल राजस्थान में जो कांग्रेस सरकार रही...उसने आप लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया है’। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही सब कुछ है। ये तुष्टिकरण के अलावा कुछ सोच नहीं सकती।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं और सनातन को खत्म करने का मतलब है...राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर आंखों पर पट्टी बांध लेती है। राजस्थान में 5 वर्ष तक दलित परिवारों के साथ हुए अत्याचार पर कांग्रेस ने यही किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के लोग कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान गए हैं। महिला विरोधी कांग्रेस, कभी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती, कभी महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन बना दिया। उन्होंने कहा, ‘यहां मुख्यमंत्री कहते हैं कि बहनों-बेटियों ने जो शिकायतें की हैं, वो फर्जी हैं। मुख्यमंत्री का सबसे करीबी मंत्री विधानसभा में इस अत्याचार को ये कहकर उचित ठहराता है कि ये मर्दों का प्रदेश है। इसलिए, कांग्रेस और इसके घमंडिया साथियों की मानसिकता महिला विरोधी है’।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार के बारे में सोचती हैं, जबकि भाजपा के लिए जनता ही परिवार हैं। भाजपा का निरंतर प्रयास है कि हर परिवार की बचत को कैसे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से आज लोगों के हजारों रुपए बच रहे हैं। मुफ्त राशन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन की ये गारंटी, आने वाले 5 साल तक आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं 3 दिसंबर के बाद भाजपा सरकार बनेगी, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की किसान और गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार, आपके हित में कोई फैसला नहीं ले सकती। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस सरकार ने गरीबों के घर बनाने में लगातार अड़चनें लगाईं। हर घर नल से जल पहुंचाने के अभियान को भी कांग्रेस ने लूटने का काम किया है। इसलिए राजस्थान को पानी की समस्याओं से मुक्त करने के लिए कांग्रेस से भी मुक्ति पानी ही होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पाली समेत पूरे राजस्थान को अपने हाल पर छोड़ दिया है। कांग्रेस सरकार के ढुल-मुल रवैये के कारण पाली शहर की स्थिति भी खस्ताहाल है। यहां लोगों को आए दिन प्रदर्शन करना पड़ता है। लेकिन अब कांग्रेस के ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का समय आ गया है।

प्रधानमंत्री की दूसरी रैली पीलीबंगा में हुई, यहां प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रमवीरों का जीवन बदलने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत हुई है। भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जिसने गरीब को लूटा है, उसे जेल भेजने के लिए सारी तैयारी है’।

पीएम मोदी ने कहा सरकार ने देश में सबका भला करने की नई परंपरा विकसित की है। इसलिए देशवासियों के टैक्स को हमने वंड छक्को, यानि गरीबों की थाली के लिए दे दिया।

राजस्थान सरकर पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ आपके इस सेवक का सेवा भाव है और दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस सरकार का लूटतंत्र है। पीएम मोदी ने राजस्थान में सरकार बनते ही नशे के तस्करों पर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया।

हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर में मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की सेहत को महत्व देती है और इस क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का उपचार भी घर के करीब हो, भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार, विरासत और विकास, दोनों को महत्व देती है और इसके लिए प्रतिबद्ध है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Teachers: The artists of education

Media Coverage

Teachers: The artists of education
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे
September 07, 2026
प्रधानमंत्री वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के तीन प्रमुख खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो परियोजना के पूरा होने का प्रतीक है
प्रधानमंत्री तीन रेलवे परियोजनाओं और तीन राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे
जीएफएफ 2026 का विषय है: “प्रभाव डालने की क्षमता: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम - समावेशी वित्त के लिए विश्वसनीय, जुड़ी हुई, वैश्विक प्रणालियां

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 8 सितंबर 2026 को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 12 बजे, प्रधानमंत्री वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

मंगलवार की शाम करीब 5:45 बजे प्रधानमंत्री मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री वडोदरा में

प्रधानमंत्री पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डब्ल्यूडीएफसी) के तीन महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनकी लंबाई 326 किलोमीटर है। इन तीनों खंडों को 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इनमें सानंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-जेएनपीटी खंड शामिल हैं।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) की सीधी कनेक्टिविटी से आयात-निर्यात कार्गो की आवाजाही तेज होगी, औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क मजबूत होगा, लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और मुंबई के रेलवे नेटवर्क पर भार कम करने में मदद मिलेगी।

इन तीन खंडों के चालू होने के साथ ही, समर्पित माल ढुलाई गलियारा (डीएफसी) नेटवर्क अपनी पूरी लंबाई में पूरी तरह से कार्यरत हो जाएगा। समर्पित माल ढुलाई अवसंरचना बहुआयामी कनेक्टिविटी में सुधार करके, पारगमन समय को कम करके और विभिन्न क्षेत्रों में माल की सुगम आवाजाही को सुविधाजनक बनाकर देश के लॉजिस्टिक्स परितंत्र को और मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री मुंबई के न्यू सानंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ियों की सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त, वे वडोदरा और टांडा रोड के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे वडोदरा, छोटा उदेपुर और अलीराजपुर जिलों के लोगों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री छोटा उदेपुर-धार परियोजना के अंतर्गत विकसित की गई जोबत-टांडा रोड नई रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह नई रेल लाइन अलीराजपुर के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

प्रधानमंत्री 329 किलोमीटर लंबी और 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी लाइन, मियागाम करजन-चोरंडा-मलसर गेज रूपांतरण और विश्वमित्री-दभोई दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं से यात्री और माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी, यातायात जाम कम होगा और गुजरात तथा मध्य प्रदेश के बीच संपर्क मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री लगभग 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें एनएच-48 के कामरेज-चलथान खंड का छह लेन का निर्माण; एनएच-48 के वडोदरा-सूरत खंड पर तापी और नर्मदा नदियों पर प्रमुख पुलों सहित अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण; और एनएच-53 पर अभवा, मिंधोला और खजोद जंक्शनों पर ग्रेड-सेपरेटेड संरचनाओं का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री एनएच-48 के वडोदरा-सूरत खंड पर सड़क सुरक्षा में सुधार और यातायात संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कंदारी चौकड़ी और लुवारा पाटिया में छह लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री लगभग 2,600 करोड़ रुपये की गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें वडोदरा शहरी विकास प्राधिकरण रिंग रोड चरण II, कडाना बांध पर 110 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना, वडोदरा नगर निगम के नए कार्यालय का निर्माण आदि शामिल हैं। उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत आवास परियोजनाएं और पूर्वी वडोदरा के 11 गांवों के लिए जल आपूर्ति परियोजना आदि शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मुंबई में

प्रधानमंत्री विश्व के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में से एक, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। 2020 से, जीएफएफ एक अंतरराष्ट्रीय विचार नेतृत्व मंच के रूप में उभरा है जो नीति निर्माताओं, नियामकों, केंद्रीय बैंकों, वित्तीय संस्थानों, फिनटेक कंपनियों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों, शिक्षाविदों और अन्य वैश्विक हितधारकों को वित्त के भविष्य को आकार देने पर विचार-विमर्श करने के लिए आपस में जोड़ता है।

जीएफएफ 2026 का विषय है "प्रभाव डालने की क्षमता: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम - समावेशी वित्त के लिए विश्वसनीय, जुड़ी हुई, वैश्विक प्रणालियां।"

जीएफएफ 2026 को नीति, विनियमन, प्रौद्योगिकी, पूंजी और उद्योग के लिए एक साझा मंच के रूप में तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन में भारत के नेतृत्व को और मजबूत करना तथा संभावनाओं को वास्तविक प्रभाव में बदलना है। चर्चाओं में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि एजेंटिक एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियां किस प्रकार वैश्विक स्तर पर नागरिकों, उद्यमों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए विश्वसनीय, समावेशी और मापने योग्य परिणाम उत्पन्न कर सकती हैं।