बीते 5 वर्षों में, छत्तीसगढ़ में सिर्फ कांग्रेसी नेताओं के बच्चों और उनके रिश्तेदारों को ही फायदा पहुंचा: पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाना और गरीब, आदिवासी तथा पिछड़ों के हितों की रक्षा करना भाजपा का संकल्प: पीएम मोदी
जहां कांग्रेस रहेगी, वहां कभी विकास नहीं हो सकता: छत्तीसगढ़ के कांकेर में पीएम मोदी
भाजपा ने जब एक आदिवासी परिवार की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का फैसला किया तो कांग्रेस ने उनका अपमान और उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में जनसभा को संबोधित किया। लोगों की भारी भीड़ के बीच पीएम ने कहा कि राज्य में भाजपा के समर्थन में जो आंधी चल रही है, उसकी एक झलक कांकेर में भी दिख रही है। भाजपा के संकल्प की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे जुड़ने का अवसर उन्हें बस्तर की पावन धरती पर मिला है। विकास को लेकर कांग्रेस की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता।‘

पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया है और कई चुनौतियों से लड़ते हुए राज्य में नई व्यवस्थाएं बनाईं। उन्होंने कहा, ‘अब छत्तीसगढ़ 25 साल का होने वाला है। इसलिए, ये चुनाव सिर्फ विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। बल्कि आप लोगों के भविष्य, आपके बच्चों के भविष्य का फैसला करने का चुनाव है।‘

विकास को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बीते 5 वर्षों में कांग्रेस के नेताओं की कोठियां, बंगले और उनकी कारें का विकास हुआ है। लेकिन कांकेर और बस्तर के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला? इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो!’

पीएम मोदी ने कहा कि गरीब की चिंता, भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए बीते 9 वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनका लक्ष्य एक ही रहा- गरीब का कल्याण।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के अनेक दशक तक कांग्रेस की सरकारें पूरे देश में रही हैं। लेकिन गरीब के घर शौचालय, पानी, गैस कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी थी। लेकिन जनता के आशीर्वाद से इस काम को पूरा करने का अवसर मोदी सरकार को मिला है।

लोगों के स्वास्थ्य और इलाज पर होने वाले खर्च को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज देश के लोगों ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में भी हजारों ऐसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं।‘ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते सालों में गरीब हित में ये जो भी योजनाएं बनाई हैं, उसका सबसे अधिक लाभ हमारे SC/ST/OBC वर्ग के साथियों को मिला है।

कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मोदी की गारंटी यानि हर गारंटी पूरा होने की गारंटी। गंगा जी की कसम खाकर झूठी घोषणा करने का काम सिर्फ कांग्रेस के नेता ही कर सकते हैं। 9 साल पहले तक जो काम असंभव लगते थे, वो काम भी हमने पूरे किए हैं, क्योंकि उनकी गारंटी मोदी ने दी थी।‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण किसी का ना हो और विकास से वंचित कोई न रहे, ये भाजपा की नीति है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां के मुख्यमंत्री के बारे में कहा जाता है- 30 टके कक्का- आपका काम पक्का। ऐसे 30 टके कक्का वाली कांग्रेस सरकार को अब आपको बाहर का रास्ता दिखाना है।‘

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस को गौमाता से कितनी नफरत से, ये हम सब जानते हैं। कांग्रेस ने गौमाता के नाम पर भी पशुपालकों को धोखा ही दिया है।‘ उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने दावा किया है कि यहां छत्तीसगढ़ में उसने 300 से ज्यादा गोवर्धन प्लांट चालू करवाए। लेकिन केंद्र सरकार ने जब इनका वेरिफिकेशन करवाया तो सामने आया कि इसमें करीब-करीब 250 गोवर्धन प्लांट फर्जी हैं, बंद पड़े हैं। ये कांग्रेस की सच्चाई है, यही कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है।‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सबसे बड़ा धोखा, छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ किया है, जो वादे किए, वो तो पूरे किए नहीं, उल्टा भर्तियों से सैकड़ों करोड़ रुपए कमा लिए। उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ को लूटने वाला, युवाओं को धोखा देने वाला, कितना भी ताकतवर क्यों न हो, वो बचेगा नहीं।‘

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के वादे, बस्तर के उस मक्का प्लांट की तरह है, जिसका सालों पहले इन्होंने गाजे-बाजे से शिलान्यास किया था। लेकिन मक्का प्लांट को भी लटका दिया गया। लेकिन आज बस्तर के किसान पूछ रहे हैं कि- बताओ कक्का, कहां गया हमारा मक्का ?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए छत्तीसगढ़ का तेज विकास जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हमें आने वाले 5 वर्षों में समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत करनी है। इसलिए, कांकेर सहित, पूरे बस्तर की हर सीट पर भाजपा ने ऊर्जावान और आपके लिए समर्पित उम्मीदवार दिए हैं। ये कमल के सिपाही हैं और कमल, समृद्धि का प्रतीक है, हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हर बूथ पर, भाजपा के इन उम्मीदवारों को मिलने वाला आशीर्वाद, मोदी को ही मिलेगा।‘

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour