आज कांग्रेस के पास न तो सिद्धांत बचे हैं और न ही नीतियां: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 2014 के बाद से बुनियादी बदलावों को रेखांकित किया तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सीमा सुरक्षा और आर्थिक प्रगति पर जोर दिया।
देश के विकास के लिए जरूरी तेज रफ्तार भाजपा ही दे सकती है: पीएम मोदी
कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मतदाताओं से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए कहा कि जहां कांग्रेस होती है, वहां विकास हो ही नहीं सकता। कांग्रेस ने ना कभी गरीब की परवाह की और ना ही कभी वंचितों-शोषितों-युवाओं और नारीशक्ति के बारे में सोचा है। कांग्रेस के लिए यही कहा जा सकता है- एक तो करेला, दूसरा नीम चढ़ा। एक तो परिवारवादी, दूसरा भ्रष्टाचारी। उन्होंने कहा कि याद करिए राजस्थान में कांग्रेस सरकार के समय कैसी खबरें आती थीं? युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ वाली पेपरलीक के साथ ही अपराधियों और माफियाओं के बेलगाम अपराध की खबरें आती थीं। महिलाओं से दुराचार की खबरें आती थीं। देश में राजस्थान की चर्चा केवल नकारात्मक कारणों से हो रही थी। लेकिन जब से बीजेपी सरकार आई है, हालात बदल गए हैं। अब चर्चा पेपर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हो रही है। अब खबरें अपराधियों पर कस रहे कानून के शिकंजे की आती हैं।

राजस्थान की महान विभूतियों को नमन करते हुए पीएम ने कहा कि अजमेर-नागौर का ये क्षेत्र वीर तेजाजी महाराज और मीराबाई की आध्यात्मिक भूमि है। ये राष्ट्रगौरव पृथ्वीराज चौहान जैसे शूरवीरों की शौर्य भूमि भी है। राजस्थान तो वीर-वीरांगनाओं की महान धरती रही है। उन्होंने कहा कि आज 6 अप्रैल को ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। और संयोग देखिए कि आज ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। कमल से इस क्षेत्र का संबंध है और भाजपा भी देश के कोने-कोने में कमल खिलाने जा रही है। आज पूरा देश कह रहा है- फिर एक बार...मोदी सरकार। 4 जून...400 पार।


लोकसभा चुनाव को देश के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये कोई सामान्य चुनाव नहीं है। देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब उस देश के नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का ये चुनाव, ऐसा ही बड़ा अवसर है। कितने दशकों से हमारे देश में जोड़तोड़ वाली सरकारें चल रही थीं। इस सबमें देश के हित पीछे छूट गए थे। लेकिन 2014 से देश में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हुई। आज भारत समंदर पर बड़े-बड़े पुल बना रहा है। आज भारत पहाड़ों में भी सुरंगे बनाकर सीमा की सुरक्षा बढ़ा रहा है। अजमेर से जब वंदेभारत रफ्तार भरती है, तो विदेशी भी हैरान हो जाते हैं। अब राजस्थान में एक से बढ़कर एक एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडॉर बन रहे हैं। भाजपा के शासन में राजस्थान, विकास की नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है।

कितने दशकों से हमारे देश में जोड़तोड़ वाली सरकारें चल रही थीं। इस सबमें देश के हित पीछे छूट गए थे। लेकिन 2014 से देश में एक बड़े बदलाव की शुरुआत हुई। आज भारत समंदर पर बड़े-बड़े पुल बना रहा है। आज भारत पहाड़ों में भी सुरंगे बनाकर सीमा की सुरक्षा बढ़ा रहा है। अजमेर से जब वंदेभारत रफ्तार भरती है, तो विदेशी भी हैरान हो जाते हैं। अब राजस्थान में एक से बढ़कर एक एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडॉर बन रहे हैं। भाजपा के शासन में राजस्थान, विकास की नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है।

कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसमें वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग की थी। मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणापत्र में जो बचा-खुचा हिस्सा था, उसमें वामपंथी हावी हो गए हैं। आज की कांग्रेस के पास ना तो सिद्धांत बचे हैं, ना ही नीतियां। कांग्रेस सब कुछ ठेके पर दे चुकी है। ऐसी कांग्रेस देशहित में कोई काम नहीं कर सकती। बीते 10 सालों के कार्यों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद के बाद गरीब के इस बेटे ने देश की मातृशक्ति का जीवन आसान बनाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी है। बीजेपी सरकार ने 12 करोड़ शौचालय यानि इज्जतघर बनाए। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवार की बहनों को धुएं से मुक्ति दी। गरीबों के जो 4 करोड़ घर बने उसमें से ज्यादातर घर महिलाओं के नाम हैं। 11 करोड़ परिवारों की बहनों के घर पहली बार नल से जल पहुंचा। हमने 25 करोड़ से ज्यादा बहनों के जन-धन बैंक खाते खोले। हमने पिछले 10 सालों में 10 करोड़ बहनों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा है और 1 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया है। ऐसी अनेक योजनाओं का ही परिणाम है कि आज भारत की नारीशक्ति के हौसले बुलंद है। तभी मैं कहता हूं कि- नीयत सही, तो नतीजे भी सही

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में नारी कल्याण के लिए हमने जो कुछ किया, वो तो बस ट्रेलर है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे ले जाना है। हमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है। हमें हर प्रकार से भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। ये तभी संभव होगा, जब देश की आधी आबादी की भागीदारी का विस्तार होगा। माताओं-बहनों-बेटियों का सुख, सुविधा, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि- ये मोदी की गारंटी है। इसलिए देश की नारीशक्ति भी कह रही है- मोदी को जिताएंगे, ये हमारी गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि वो आप सबके बीच से, एक गरीब परिवार से ही उठकर यहां तक पहुंचे हैं। ये जो देश के नामदार, कांग्रेस और शाही परिवार के बड़े-बड़े लोग मोदी को गाली देते हैं, ये इनकी राजनीति का तरीका है। ये मोदी से इसलिए नाराज हैं क्योंकि मोदी आज देश के गांव-गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। मोदी ने पिछले 10 साल में लूट की बीमारी का परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है, इसलिए ये बौखलाए हुये हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि मैंने जांच एजेंसियों को खुली छूट दे दी है। आपने देखा होगा, कांग्रेस के एक सांसद के यहां से 300 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद हुआ। कांग्रेस का घमंडिया गठबंधन ऐसी ही कार्रवाई से चिढ़ा हुआ है। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं-भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये कितना भी बोलते रहें...भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की लड़ाई जारी रहेगी। तीसरे टर्म के पहले 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी सरकार और भी बड़े फैसले लेने जा रही है। इसकी भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसलिए ही मैं कहता हूं- 10 साल में जो कार्रवाई देखी, वो तो ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ होना बाकी है। इसके लिए आपको बीजेपी को और भी मजबूती के साथ लोकसभा में भेजना है।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy

Media Coverage

The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares a Sanskrit Subhashitam, highlighting the qualities of a truly wise person
September 01, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the qualities of a truly wise person.

The Prime Minister wrote on X;

"यस्य कृत्यं न जानन्ति मन्त्रं वा मन्त्रितं परे।

कृतमेवास्य जानन्ति स वै पण्डित उच्यते॥"

A truly wise person is one whose plans and actions remain hidden from others until they are completed. Such a disciplined, discerning and thoughtful person is rightly regarded as truly wise.