उत्तर प्रदेश सरकार ने सकारात्मकता के युग में शुरुआत की है: प्रधानमंत्री मोदी
उत्तर प्रदेश में रोजगार पैदा करने के अवसरों को ध्यान में रखते हुए नीतियां तैयार की जा रही हैं: पीएम मोदी
Potential + Policy + Planning+ Performance से ही Progress आती है, अब यूपी भी सुपर हिट परफॉरमेंस देने के लिए तैयार है: प्रधानमंत्री
जब परिवर्तन होता है, तो सामने दिखता है। उत्तर प्रदेश में इतने व्यापक स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट होना, इतने निवेशकों और उद्यमियों का एकजुट होना, अपने आप में एक बड़ा परिवर्तन है: प्रधानमंत्री मोदी
One District-One Product योजना को Backup Power मिलेगी केंद्र सरकार के स्किल इंडिया मिशन से, स्टैंड अप इंडिया - स्टार्ट अप इंडिया मिशन से...इसके अलावा सबसे बड़ा लाभ मिलेगा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से: पीएम मोदी
यूपी में औद्योगिक निवेश को रोजगार से जोड़ कर निर्णय लिए जा रहे हैं, अब यहां उद्यमियों के लिए ‘रेड टेप’ नहीं ‘रेड कारपेट’ होगा: प्रधानमंत्री
बुंदेलखंड के विकास को विशेष ध्यान में रखते हुए, बजट में घोषित देश के 2 डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में से एक का विस्तार आगरा,अलीगढ़,लखनऊ,कानपुर,झांसी और चित्रकूट तक होगा: प्रधानमंत्री मोदी
केवल नौकरी केंद्रित नहीं, हम लोगों पर केंद्रित विकास पर ध्यान दे रहे हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश निवेशक सम्‍मेलन-2018 में उद्घाटन भाषण दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब परिवर्तन होता है तो वह प्रत्यक्ष रूप से दिखता है। उत्‍तर प्रदेश में इतने बड़े शिखर सम्‍मेलन का आयोजन और इसमें बड़ी संख्‍या में निवेशकों की भागीदारी अपने आप में परिवर्तन का संकेत है। उन्‍होंने कम समय में खुद को विकास और समृद्धि के रास्‍ते पर ले जाने के लिए राज्‍य को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍य अपार संसाधनों और क्षमताओं से परिपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि कृषि इसकी सबसे बड़ी ताकत है। श्री मोदी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार को राज्‍य के नकारात्‍मक माहौल को सकारात्‍मकता और उम्‍मीद में बदलने के लिए बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार विभिन्‍न क्षेत्रों के लिए सही और सक्षम नीतियां बना रही हैं। राज्‍य सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों से किये गये वायदों को पूरा करने के प्रति गंभीर है।

उन्होंने कहा कि राज्‍य सरकार प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रॉडक्ट की अवधारणा पर काम कर रही है। इस योजना को केंद्र की स्किल इंडिया,  स्‍टैंडअप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी तमाम योजनाओं से लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने  कहा कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से कृषि क्षेत्र में होने वाली बर्बादी को रोकने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि बड़े पैमाने पर गन्‍ने की खेती होने के कारण राज्‍य में इथेनोल उत्‍पादन की अपार क्षमता है।

अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में एक रक्षा औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयाग में अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"