प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से नमो ऐप पर विकसित भारत एंबेसेडर मॉड्यूल में प्रभावी कार्य करने की 100 दिन की चुनौती को स्वीकार करने का आग्रह किया है। श्री मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत का एंबेसडर बनना, शक्तियों को संयोजित करने, विकास के एजेंडे का प्रसार करने और विकसित भारत के हमारे मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करने का एक आदर्श तरीका है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“140 करोड़ भारतीयों ने दुनिया को दिखाया है कि लोगों द्वारा संचालित विकास क्या होता है!

हममें से हर कोई विकसित भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों में अभिन्न योगदान दे रहा है।

https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

विकसित भारत का एंबेसडर बनना, हमारी शक्तियों को संयोजित करने, विकास के एजेंडे का प्रसार करने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करने का एक आदर्श तरीका है।

आइए हम नमो ऐप पर साइन अप करके और विकसित भारत एंबेसडर मॉड्यूल में अत्यधिक प्रभावी कार्यों को करने की 100 दिन की चुनौती को स्वीकार करके इस जन आंदोलन में शामिल हों।

मैं जीवन के सभी क्षेत्रों के कुछ सबसे ऊर्जावान और प्रतिभाशाली एंबेसडरों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए उत्सुक हूं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s PC exports double in a year, US among top buyers

Media Coverage

India’s PC exports double in a year, US among top buyers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
December 11, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया:

“हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।

@cmohry”