प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी यात्रा के दौरान दीनदयाल हस्तकला संकुल का उद्घाटन करेंगे
पीएम मोदी वाराणसी और वडोदरा के बीच महमाना एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे
वाराणसी: प्रधानमंत्री उत्कर्ष बैंक की बैंकिंग सेवाओं का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक तुलसी मानस मंदिर का दौरा करेंगे, रामायण पर डाक टिकट जारी करेंगे
वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, पशुधन आरोग्य मेले का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 22 और 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे।

इस अवधि में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में विविध रुप से बुनियादी सुविधाएं, रेलवे, वस्त्र, वित्तीय समावेश, पर्यावरण और स्वच्छता, पशुपालन, संस्कृति और आध्यात्मिकता शामिल है।

प्रधानमंत्री बाड़ा लालपुर में देश को दीनदयाल हस्तकला संकुल- हस्तशिल्प के लिए एक व्यापार सुविधा केंद्र समर्पित करेंगे। वह संक्षिप्त रुप से संकुल में सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी एक वीडियो लिंक के माध्यम से महामना एक्सप्रेस को झंडी दिखायेंगे। यह ट्रेन वाराणसी को गुजरात में सूरत और वडोदरा के साथ जोड़ेगी।

इसी स्थान पर, प्रधानमंत्री शहर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशीला की पट्टिकाओं को रखेंगे और शहर को विभिन्न विकास कार्य समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री उत्कर्ष बैंक की बैंकिंग सेवाओं का उद्घाटन करेंगे, और बैंक के मुख्यालय की इमारत की आधारशिला के लिए एक पट्टिका का भी अनावरण करेंगे। उत्कर्ष बैंक को माइक्रो फाइनेंस के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है।

प्रधानमंत्री एक वीडियो लिंक के माध्यम से वाराणसी के लोगों को एक जल एम्बुलेंस सेवा और एक जल शव वाहन सेवा भी समर्पित करेंगे।

22 सितंबर की शाम को, प्रधानमंत्री वाराणसी के ऐतिहासिक तुलसी मानस मंदिर का दर्शन करेंगे। वे "रामायण" पर डाक टिकट जारी करेंगे। बाद में, वे शहर के दुर्गा माता मंदिर का दर्शन करेंगे।

23 सितंबर को, प्रधानमंत्री संक्षिप्त रूप से शहंशाहपुर गांव में एक स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे एक पशुधन आरोग्य मेला जाएंगे। प्रधानमंत्री, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे, और सभा को संबोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
HPV vaccination drive crosses 8 mn doses as India targets cervical cancer

Media Coverage

HPV vaccination drive crosses 8 mn doses as India targets cervical cancer
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के इस्लामी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। दो सप्ताह से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले दोनों नेता 31 अगस्त को बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे।

 

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स से जुड़ी बैठकों में ईरान की नियमित एवं उच्च-स्तरीय भागीदारी के लिए ईरान का धन्यवाद किया। उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के बीच दृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता की भावना को बढ़ावा देने में ब्रिक्स की क्षमताओं का उल्लेख किया। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के ‘लीडर्स सेशन’ में शामिल होने के लिए भी राष्ट्रपति पेजेशकियन का धन्यवाद किया।

 

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र में स्थायी शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने, समुद्री आवागमन एवं व्यापार की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री यात्रियों की सुरक्षा एवं कल्याण हेतु निरंतर प्रयास करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

 

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स सहित बहुपक्षीय संगठनों में आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच निरंतर सहयोग की सराहना की।