प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल गुवाहाटी, ईटानगर और अगरतला के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री ईटानगर में ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट, सिला सुरंग और पूर्वोत्तर गैस ग्रिड की आधारशिला रखेंगे। वे दूरदर्शन अरुण प्रभा चैनल और गार्जी बेलोनिया रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे। वे असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह गुवाहाटी से ईटानगर पहुंचेंगे। श्री मोदी ईटानगर के आईजी पार्क में विकास परियोजनाओं की एक श्रृंखला का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री ईटानगर के होलोंगी में ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। अभी ईटानगर के सबसे नजदीक हवाई अड्डा वहां से 80 किलोमीटर दूर असम के लीलाबारी में है। ईटानगर में हवाई अड्डा बनने से क्षेत्र में जहां कनेक्टिविटी बेहतर होगी, वहीं इससे राज्य में पर्यटन की संभावनाएं खुलेगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि तेज होगी और सामरिक तौर पर भी यह राष्ट्र के लिए अहम होगा। हवाई अड्डे के सम्पर्क सड़क के साथ हरी पट्टियां, वर्षा जल संचयन की सुविधाएं और इस्तेमाल के लिए ऊर्जा उपकरण जैसे विभिन्न विशेषताएं होंगी।

प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश में सिला सुरंगा की आधारशिला रखेंगे। इससे सभी मौसम में आम लोगों के साथ ही सुरक्षा बलों के लिए पूरे साल तवांग घाटी में आना-जाना संभव हो सकेगा। सुरंग बनने के बाद तवांग घाटी जाने के समय में एक घंटे की कमी आएगी और इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

प्रधानमंत्री कल ईटानगर के आईजी पार्क में अरुणाचल प्रदेश के लिए समर्पित दूरदर्शन चैनल डीडी अरुण प्रभा का उद्घाटन करेंगे। डीडी अरुण प्रभा दूरदर्शन द्वारा संचालित 24वां चैनल होगा। प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश में 110 मेगावॉट पारे जलविद्युत संयंत्र को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। नीपको द्वारा निर्मित यह परियोजना दीकरोंग नदी (ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी) की संभावित जल ऊर्जा का दोहन करेगी और पूर्वोत्तर के राज्यों को सस्ता जलविद्युत उपलब्ध कराएंगी, जिससे इस क्षेत्र में ऊर्जा उपलब्धता में सुधार होगा।

प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश के जोट में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। इससे पूर्वोत्तर राज्यों के फिल्म में रुचि रखने वाले छात्रों को सुविधा होगी। प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश में पुनर्विकसित तेजु हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। तेजु हवाई अड्डे को उड़ान योजना के तहत वाणिज्यिक संचालन के अनुरूप नए तरीके से ढाला गया है।

प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश में 50 स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केन्द्रों का उद्घाटन करेंगे। समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत योजना में स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केन्द्र एक महत्वपूर्ण अंग हैं। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में सभी घरों तक बिजली पहुंच जाने की भी घोषणा करेंगे।

असम में प्रधानमंत्री

ईटानगर से प्रधानमंत्री गुवाहाटी वापस आएंगे। गुवाहाटी में प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर गैस ग्रिड की आधारशिला रखेंगे, जो पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की अबाधित उपलब्धता सुनिश्चित करेगी और इससे औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। यह ग्रिड सरकार की उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण गैस उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री कामरूप, सचर, हेलाकांडी और करीमगंज जिलों में सिटी गैस वितरण नेटवर्क की भी आधारशिला रखेंगे। इससे घरों, उद्योगों और वाणिज्यिक इकाईयों में स्वच्छ ईंधन (पीएनजी) पहुंचाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री असम के तिनसुकिया में होलोंग मॉड्यूलर गैस प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इससे असम में उत्पादित कुल गैस का 15 फीसदी गैस अधिक मिलेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नुमालीगढ़ में एनआरएल बायो रिफाइनरी और बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं असम होते हुए बरौनी से गुवाहाटी तक 729 किलोमीटर गैस पाइपलाइन की आधारशिला रखेंगे।

त्रिपुरा में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री के दौरे का अंतिम पड़ाव अगरतला होगा। प्रधानमंत्री अगरतला के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में गार्जी बेलोनिया रेल मार्ग को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह रेल मार्ग त्रिपुरा को दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रवेश द्वारा बनाएंगा। प्रधानमंत्री नर्सिंगगढ़ में त्रिपुरा प्रौद्योगिकी संस्थान के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री अगरतला में महाराजा वीर बिक्रम हवाई अड्डे पर महाराजा वीर बिक्रम किशोर मणिक्य बहादुर की मूर्ति का अनावरण करेंगे। महाराजा वीर बिक्रम किशोर मणिक्य बहादुर आधुनिक त्रिपुरा के निर्माता माने जाते है। अगरतला शहर के निर्माण का श्रेय महाराजा वीर बिक्रम को जाता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Sanand 2.0's swift semicon wave accelerates India's chip ambitions

Media Coverage

Sanand 2.0's swift semicon wave accelerates India's chip ambitions
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी
March 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी को बधाई दी है जिन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 सफलतापूर्वक पास की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों के समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने में मदद की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिविल सर्विस परीक्षा पास करना जन सेवा की महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने उन्हें भी संदेश दिया जिन्हें परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला होगा। उन्होंने माना कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि यह बड़ी यात्रा का सिर्फ़ एक कदम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की परीक्षाओं में और उन कई रास्तों में आगे कई मौके हैं, जिनके ज़रिए लोग देश के लिए योगदान दे सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री ने उन्हें आगे के रास्ते के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 को सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी को बधाई। उनके समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम दिलाया है।

देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के सफर पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

“जिन्हें सिविल सर्विस परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला है, मैं समझता हूँ कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं। हालाँकि, यह बड़े सफ़र की तरफ सिर्फ़ एक कदम है।आने वाली परीक्षा में और अन्य कई तरीकों से आगे कई अवसर हैं, जिनके ज़रिए आप हमारे देश के लिए योगदान दे सकते हैं। आगे के सफ़र के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”