प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर 13 जनवरी, 2019 को 7 लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

सिखों के दसवें गुरु- गुरु गोविंद सिंह अपनी शिक्षाओं और आदर्शों के माध्यम से लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी, 2017 को पटना में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की 350 वीं जयंती के समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था। इस अवसर पर अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि गुरु गोविंद सिंह ने किस प्रकार से खालसा पंथ और भारत के विभिन्न क्षेत्रों से पांच पंचप्यारों के माध्यम से देश को एकजुट करने का एक अनूठा प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने ज्ञान को अपने शिक्षण का आधार बनाया।

प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर, 2018 को प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में गुरु गोबिंद सिंह की समाज के कमजोर वर्गों के लिए किये गये अथक प्रयासों का स्मरण करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का मानना था कि मानव पीड़ा को दूर करना ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी की वीरता, त्याग और समर्पण भाव की भी सराहना की।

लुधियाना में 18 अक्टूबर 2016 को राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार समारोह में, प्रधानमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह जी के संदेश को स्मरण किया कि लोगों को संपूर्ण मानव जाति को एक मानना चाहिए- कोई भी व्यक्ति श्रेष्ठ या हीन एवं छूत या अछूत नहीं है, उनके यह विचार आज भी प्रासंगिक है। 15 अगस्त, 2016 को अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में, प्रधानमंत्री ने एक बार पुनः देश के लिए बलिदान की गाथा का उल्लेख किया, जो सिख गुरुओं की परंपरा रही है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Union Budget 2026-27: Strengthening India's long-term growth engines

Media Coverage

Union Budget 2026-27: Strengthening India's long-term growth engines
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सभी से देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्‍याण मार्ग में 'परीक्षा पे चर्चा' के विशेष 'एग्जाम वॉरियर्स' एपिसोड को देखने की अपील की
February 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नागरिकों को 6 फरवरी, 2026 को प्रसारित होने वाले विशेष 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे इन रोचक संवादों और भारत के युवाओं की सामूहिक भावना को देख सकें।

प्रधानमंत्री ने परीक्षा का मौसम निकट आने के साथ ही एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों से संवाद स्थापित किया। इस वर्ष, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित 'एग्जाम वॉरियर्स' के साथ संवादमूलक सत्र आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को ताजगी भरा और प्रेरणादायक बताया तथा छात्रों के उत्साह एवं खुलेपन की सराहना की। उन्होंने तनावमुक्त परीक्षाओं के महत्व पर बल दिया और चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

श्री मोदी ने एक्स के एक पोस्ट में कहा:

"जैसे-जैसे परीक्षाएं निकट आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है!"

इस बार, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7वें लोक कल्याण मार्ग में #ExamWarriors के साथ चर्चा हुई। हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों से परस्‍पर बातचीत करना और तनावमुक्त परीक्षाओं तथा कई अन्य विषयों पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगा।

6 फरवरी को पीपीसी का एपिसोड अवश्‍य देखें!