प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 22 दिसंबर की शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) में उद्घाटन भाषण देंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन भी उपस्थित रहेंगे।

आईआईएसएफ के बारे में

समाज में वैज्ञानिक मनोवृत्ति को प्रोत्साहन देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने विजनाना भारती के साथ मिलकर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की कल्पना की थी। वर्ष 2015 में शुरू हुआ आईआईएसएफ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने का एक उत्सव है। इसका उद्देश्य जनता को विज्ञान से जोड़ना, विज्ञान की खुशी को मनाना और यह दिखाना कि कैसे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) जीवन में सुधार के लिए समाधान उपलब्ध करा सकते हैं। आईआईएसएफ 2020 का लक्ष्य वैज्ञानिक ज्ञान, रचनात्मकता, गहन सोच, समस्या समाधान और टीमवर्क पर जोर के साथ युवाओं में 21वीं सदी के कौशल का विकास है। इसका दीर्घकालिक लक्ष्य वैज्ञानिक क्षेत्र में अध्ययन और कार्य के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Led by iPhones, India sees highest Q1 smartphone exports by value

Media Coverage

Led by iPhones, India sees highest Q1 smartphone exports by value
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 जुलाई 2026
July 29, 2026

Aatmanirbhar & Eco-Conscious: PM Modi’s Record of Results in Conservation, Banking, Exports & Beyond