प्रधानमंत्री कल लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 21 अप्रैल को विज्ञान भवन में चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों के प्रभावशाली क्रियान्वयन तथा नवाचार के लिए जिलों/कार्यान्वयन इकाईयों तथा केन्द्रीय/राज्य संगठनों को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वे प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार की शुरूआत केन्द्रीय और राज्य सरकारों के संगठनों तथा जिलों द्वारा नागरिकों के कल्याण में शानदार काम करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए चार प्राथमिक कार्यक्रमों को चिह्नित किया गया है, जिनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं ग्रामीण तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना शामिल हैं। इसके अलावा ये पुरस्कार केन्द्रीय एवं राज्य संगठनों को नवाचार के लिए भी दिए जाते हैं, जिनमें जिले भी शामिल हैं। इस वर्ष चार चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों के लिए 11 पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि केन्द्रीय/राज्य सरकार/जिलों के संगठनों को नवाचार के लिए दो पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें से एक पुरस्कार आकांक्षी जिले को दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर दो पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे। इनमें से एक पुस्तक ‘न्यू पाथवेज’ चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों और नवाचारों के क्रियान्वयन संबंधी सफलता विवरणों का संकलन है, जबकि दूसरी पुस्तक ‘एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट्सः अनलॉकिंग पोटेनशियल्स’ है, जिसमें आकांक्षी जिलों को परिवर्तित करने की रणनीतियों का विवरण है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India

Media Coverage

Stranded in Tehran, 50 Iranian Sikhs return safely to India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया को राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए स्मरण किया और कहा कि उनके प्रयास आज भी लोगों को समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए पूरे देश को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"श्री पिंगली वेंकैया जी की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके प्रयास सदैव लोगों को समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

तिरंगा हरेक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।