प्रधानमंत्री मोदी नानाजी देशमुख के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेंगे, पंचायत और आवास योजना के 10,000 लाभार्थियों को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी नानाजी देशमुख पर एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे
प्रधानमंत्री करेंगे ग्राम संवाद ऐप का शुभारंभ, ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देगा
प्रधानमंत्री मोदी आईएआरआई की एक प्लांट फीनॉमिक्स सुविधा का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल (11 अक्‍टूबर, 2017) को आईएआरआई, पूसा, नई दिल्‍ली में नानाजी देशमुख के जन्‍म शताब्‍दी समारोह का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री ‘’प्रौद्योगिकी और ग्रामीण जीवन’’ विषय पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस प्रदर्शनी में सौ से ज्‍यादा अच्‍छी पद्धतियों व अनुकरण को दर्शाया गया है।

प्रधानमंत्री नानाजी देशमुख और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को पुष्‍पांजलि अर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नानाजी देशमुख के सम्‍मान में डाक टिकट जारी करेंगे। वे जिला स्‍तर पर विकासात्‍मक कार्यों के समन्‍वय व निगरानी के लिए एक पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। वे “ग्राम संवाद” ऐप का भी शुभारंभ करेंगे, जिसमें ग्राम पंचायत स्‍तर पर ग्रामीण विकास के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी जाएगी। यह ‘सूचना से सशक्तिकरण’ के थीम पर तैयार किया गया है। वे आईएआरआई में प्‍लांट फिनोमिक्‍स सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री स्‍वयं सहायता समूहों, पंचायतों, जल अनुरक्षक नवोन्‍मेष को तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लगभग 10,000 लोगों को संबोधित करेंगे।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Tractor sales cross 10 lakh mark in FY26 on strong rural demand, GST cut

Media Coverage

Tractor sales cross 10 lakh mark in FY26 on strong rural demand, GST cut
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 12 अप्रैल 2026
April 12, 2026

Trust, Technology & Transformation: How India is Building a Viksit Bharat Under PM Modi