प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुरु नानक देव जी के गुरुपुरब समारोह को गुजरात के कच्छ में स्थित गुरुद्वारा लखपत साहिब में 25 दिसंबर, 2021 को लगभग साढ़े बारह बजे दोपहर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित करेंगे।

हर वर्ष 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक, गुजरात की सिख संगत गुरुद्वारा लखपत साहिब में गुरु नानक देव जी का गुरुपुरब मानती है। गुरु नानक देव जी अपनी यात्रा के दौरान लखपत में ठहरे थे। गुरुद्वारा लखपत साहिब में उनकी कुछ वस्तुयें रखी हुई हैं, जैसे खड़ाऊं और पालकी सहित पांडुलिपियां और गुरुमुखी लिपि।

वर्ष 2001 के भूकंप के दौरान गुरुद्वारा को क्षति पहुंची थी। श्री नरेन्द्र मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने गुरुद्वारे की मरम्मत का काम अविलम्ब शुरू करना सुनिश्चित किया था। इस पहल से सिख पंथ के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी आस्था का पता चलता है। उनकी आस्था हाल के अन्य अवसरों पर भी नजर आई, जैसे गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पुरब, गुरु गोबिन्द सिंह जी का 350वां प्रकाश पुरब और गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पुरब।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Budget 2026 proposes seven high-speed rail corridors linking growth cities

Media Coverage

Budget 2026 proposes seven high-speed rail corridors linking growth cities
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया
February 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आत्‍मनिर्भरता पर बल देते हुए एक संस्‍कृत सुभाषितम साझा किया।

"नाम्भोधिरर्थितामेति सदाम्भोभिश्च पूर्यते ।

आत्मा तु पात्रतां नेयः पात्रमायान्ति सम्पदः॥"

सुभाषितम में कहा गया है कि सागर कभी पानी नहीं मांगता, फिर भी वह हमेशा भरा रहता है। ठीक उसी प्रकार, जब कोई व्यक्ति योग्य हो जाता है, तो धन उसे स्वाभाविक रूप से प्राप्त होता है।

श्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता वह दीपक है जो आत्मसम्मान और सामर्थ्‍य का मार्ग दिखाता है और इस बार का बजट भी हमारे युवा साथियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

“आत्मनिर्भरता वह दीपक है, जो आत्मसम्मान और सामर्थ्य का मार्ग दिखाता है। इस बार का बजट भी हमारे युवा साथियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाला है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;