प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रामकृष्ण मिशन की मासिक पत्रिका प्रबुद्ध भारत की 125 वीं जयंती के समारोह को 31 जनवरी को दोपहर 3.15 बजे संबोधित करेंगे। इस पत्रिका का प्रकाशन स्वामी विवेकानंद ने 1896 में शुरू किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन मायावती स्थित अद्वैत आश्रम ने किया है ।

प्रबुद्ध भारत के बारे में

पत्रिका प्रबुद्ध भारत भारत के प्राचीन आध्यात्मिक ज्ञान के संदेश का प्रसार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम थी । इसका प्रकाशन चेन्नई (पुराना मद्रास) से शुरू हुआ था जहां से यह दो साल तक प्रकाशित होती रही । इसके बाद इसका प्रकाशन अल्मोड़ा से हुआ । बाद में अप्रैल 1899 में पत्रिका के प्रकाशन का स्थान बदलकर अद्वैत आश्रम हो गया और उसके बाद से यह लगातार यहीं से प्रकाशित होती रही।

प्रबुद्ध भारत में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, दर्शन, इतिहास, मनोविज्ञान ,कला और अन्य सामाजिक विषयों पर जिन गणमान्य व्यक्तियों की रचनाएं प्रकाशित होती थीं उनमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, सिस्टर निवेदिता, श्री अरविंद, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन शामिल थे ।

अद्वैत आश्रम समूचे प्रबुद्ध भारत अभिलेखागार को अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'India-US Ties Cornerstone Of Indo-Pacific Approach': Marco Rubio After Meeting PM Modi

Media Coverage

'India-US Ties Cornerstone Of Indo-Pacific Approach': Marco Rubio After Meeting PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया
May 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान दुर्घटना के कारण हुई दुखद मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भारतीय लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति मिले, साथ ही उन्होंने शेष सभी लापता लोगों के शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकलने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूँ। भारत के लोगों की तरफ से, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले। सभी लापता लोगों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।"