प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हंगरी के प्रधानमंत्री श्री विक्टर ओर्बन से फोन पर बात की।

दोनों नेताओं ने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और तत्काल युद्धविराम के साथ-साथ फिर से राजनयिक संबंध और वार्ता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन-हंगरी सीमा के माध्यम से 6000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की सुविधा के लिए श्री ओर्बन और हंगरी सरकार को अपनी ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री श्री ओर्बन ने यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय मेडिकल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे चाहें तो हंगरी में अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इस उदार पेशकश की सराहना की।

दोनों नेताओं ने मौजूदा स्थिति पर संपर्क में रहने और संघर्ष की समाप्ति को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways to roll out the first rake of 20 LHB coaches for Bangladesh Railway on August 12

Media Coverage

Indian Railways to roll out the first rake of 20 LHB coaches for Bangladesh Railway on August 12
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने जीवन की चुनौतियों से पार पाने में दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और पुरुषार्थ के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 13, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the power of determination, perseverance, and courage in overcoming life's challenges and turning adverse circumstances into favorable ones.

The Prime Minister wrote on X;

"दैवं पुरुषकारेण यः समर्थः प्रबाधितुम्।

न दैवेन विपन्नार्थः पुरुषः सोऽवसीदति॥"

A person who possesses the determination, perseverance and courage to turn adverse circumstances into favorable ones is never defeated by the challenges of life. Instead, through continuous effort and unwavering resolve, he moves forward and ultimately achieves success.