प्रधानमंत्री का चीन के किंगडाओ के लिए रवाना होने से पूर्व दिया गया वक्तव्य

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का चीन के किंगडाओ के लिए रवाना होने से पूर्व दिए गए वक्तव्य का मूल पाठ निम्नलिखित है।

“मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए चीन के किंगडाओ की यात्रा करुंगा।

मैं एक पूर्ण सदस्य के रूप में परिषद की हमारी अब तक की पहली बैठक में भाग लेने के लिए भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हूं। एससीओ का सहयोग को लेकर व्यापक एजेंडा है जिसमें आतंकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद से मुकाबला करने से लेकर संपर्क, वाणिज्य, कस्टम, कानून, स्वास्थ्य एवं कृषि में सहयोग बढ़ाने; पर्यावरण की सुरक्षा करने एवं आपदा जोखिम के न्यूनीकरण; और लोगों के बीच आपसी संपर्क को बढ़ावा देना शामिल है। पिछले एक वर्ष में, जब से भारत एससीओ का एक पूर्ण सदस्य बना है, संगठन एवं इसके सदस्य देशों के साथ इन क्षेत्रों में हमारा सहयोग उल्लेखनीय रूप से बढ़ गया है। मेरा विश्वास है कि किंगडाओ सम्मेलन एससीओ एजेंडा को और समृद्ध बनाएगा और एससीओ के साथ भारत के जुड़ाव की एक नई शुरुआत की घोषणा करेगा।

भारत के एससीओ के सदस्य देशों के साथ गहरे मैत्रीपूर्ण एवं बहु-आयामी संबंध हैं। एससीओ सम्मेलन के दौरान, मुझे एससीओ के कई सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों समेत कई अन्य नेताओं के साथ मिलने एवं विचारों को साझा करने का अवसर प्राप्त होगा।”

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi

Media Coverage

Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 जून 2026
June 14, 2026

From Healthcare to Himalayas: PM Modi's Vision Building an Unstoppable India