मैं राष्ट्रपति श्री मून जेई-इन के निमंत्रण पर कोरिया गणराज्य की यात्रा करने जा रहा हूं। यह कोरिया गणराज्य की मेरी दूसरी यात्रा और राष्ट्रपति मून के साथ दूसरी शिखर वार्ता होगी।

हमें गत वर्ष जुलाई में राष्ट्रपति मून जेई-इन और प्रथम महिला सुश्री किम जंग-सूक की आगवानी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। कोरिया गणराज्य की मेरी यह यात्रा दोनो देशो द्वारा आपसी संबंधो को दिए गए महत्व को परिदर्शित करता है।

हम कोरिया गणराज्य को अपना अहम मित्र मानते हैं,जिसके साथ हमारी विशेष सामरिक भागीदारी है। लोकतंत्र के साथी होने के कारण कोरिया गणराज्य और भारत क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए सांझा आदर्श और दृष्टिकोण रखते हैं। बाजार अर्थव्यवस्था होने के कारण हमारी आवश्यकता और शक्ति एक दूसरे के अनुपूरक हैं। कोरिया गणराज्य मेक इन इंडिया कार्यक्रम के साथ-साथ स्टार्ट अप इंडिया और क्लीन इंडिया कार्यक्रम में अहम भागीदार है। मूल विज्ञान से लेकर अग्रिम विज्ञान के क्षेत्र में हमारे संयुक्त अनुसंधान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारे सहयोग के प्रोत्साहक हैं।

दोनो देशो के नागरिको के मध्य संपर्क और आदान-प्रदान हमेशा हमारी मित्रता का आधार रहा है। गत वर्ष अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव समारोह के लिए प्रथम महिला को विशेष प्रतिनिधि के रूप में भेजने के राष्ट्रपति मून के निर्णय ने हमें विशेष रूप से प्रभावित किया।

हमारे संबंधो में बढती गहनता और विविधता हमारी लुक ईस्ट पालिसी और कोरिया गणराज्य के न्यू साउथ पालिसी की तारतम्यता से अधिक स्पष्ट हुई है। एक साथ कार्य करते हुए, हम अपने आपसी संबंधो को जन, समृद्धि और शांति के लिए भविष्य उन्मुख भागीदारी के रूप में ले जाना चाहते हैं।

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मून के साथ विचार-विमर्श के अतिरिक्त मैं व्यापारिक नेताओ, भारतीय समुदाय के सदस्यो के साथ-साथ प्रतिष्ठित व्यक्तियो से भेंट करूंगा।

मुझे विश्वास है कि मेरी इस यात्रा से दोनो देशो के बीच अहम भागीदारी को और अधिक सशक्त करने में सहायता मिलेगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter

Media Coverage

Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।