मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के निमंत्रण पर मैं 8 और 9 जून को मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर रहूंगा। दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद यह मेरी पहली विदेश यात्रा होगी।

पिछले साल दिसम्बर में हमें राष्ट्रपति सोलिह के भारत आगमन पर उनका स्वागत कर बहुत खुशी हुई थी। मुझे नवम्बर 2018 में राष्ट्रपति सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का अवसर भी मिला था। मेरी मालदीव की यात्रा दीर्घकालिक मित्र और सामुद्रिक क्षेत्र के पड़ोसी देश के रूप में एक दूसरे को महत्व देने की हमारी सोच को परिलक्षित करती है।

हम मालदीव को एक बेहद महत्वपूर्ण साझेदार मानते हैं जिसके साथ हमारे गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। मालदीव के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध पिछले कुछ समय में और मजबूत हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी इस यात्रा से हमारे बहु-आयामी संबंध और गहरे होंगे।

मेरी श्रीलंका की यात्रा का उद्देश्य वहां 21 अप्रैल 2019 को ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर श्रीलंका की सरकार और जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना है। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा श्रीलंका के साथ खड़ा है।

श्रीलंका के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध ने पिछले कुछ वर्षों में और गति पकड़ी है। मुझे नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने भारत आए श्री सिरीसेना से मिलने का अवसर मिला था। अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान में उनसे फिर मिलने को लेकर उत्साहित हूं।

मुझे विश्वास है कि मेरी मालदीव और श्रीलंका की यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले की नीति’ तथा क्षेत्र में सुरक्षा और सबके विकास की सोच के अनुरूप अपने समुद्री क्षेत्र के सहयोगी देशों के साथ संबंधों को और मजबूत और सौहार्दपूर्ण बनाएगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles

Media Coverage

Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया
March 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

श्री मोदी ने विश्वास प्रकट किया कि इस यात्रा से भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति श्री स्टब ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा था कि वह भारत की राजकीय यात्रा कर रहे हैं और भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से फिनलैंड और भारत के बीच व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंध और मजबूत होंगे।

फिनलैंड के राष्ट्रपति की X पर पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा;

“भारत में आपका स्वागत है, राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूँ, आपकी यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मैं कल हमारी बैठक और रायसीना डायलॉग 2026 में आपके मुख्य संबोधन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।

@alexstubb”