आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता की बड़ी जिम्मेदारी भारतीय उद्योगों पर है: पीएम
भारत, विदेशी निवेश को लेकर पहले आशंकित रहा था, लेकिन आज देश हर तरह के निवेश का स्वागत कर रहा है: पीएम
आज देशवासियों का भरोसा भारत में निर्मित उत्पादों पर है: पीएम
हमारे उद्योगों पर देश के विश्वास का परिणाम यह है कि कारोबार में आसानी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और जीवन जीने में आसानी (ईज ऑफ लिविंग) में सुधार हो रहा है, कंपनी अधिनियम में किए गए बदलाव इसकी पुष्टि करते हैं: पीएम
आज देश में एक ऐसी सरकार है, जो देशहित में सबसे बड़ा जोखिम उठाने को तैयार है, पिछली सरकारें राजनीतिक जोखिम लेने का साहस नहीं जुटा पाईं: पीएम
यह सरकार कठिन सुधार करने में सक्षम है; क्योंकि इसके लिए सरकारी सुधार, बाध्यता नहीं दृढ़ विश्वास के विषय है: पीएम
पूर्वप्रभावी कराधान को समाप्त करने से सरकार और उद्योग जगत के बीच आपसी विश्वास और मजबूत होगा: पीएम

नमस्कार जी, 

भारत की प्रगति को गति देने वाले, industry के सभी दिग्गजों को, CII के सभी सदस्यों को नमस्कार! केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगीगण, CII के President श्री टीवी नरेन्द्रन जी, Industry के सभी लीडर्स, इस कार्यक्रम में उपस्थित अनेक देशों के राजनयिकगण, विभिन्न देशों में नियुक्त भारत के राजदूतगण, देवियों और सज्जनों! 

Global Pandemic के इस दौर में आज की ये बैठक बहुत अहम है। इतने बड़े संकट के बीच हम सरकार और भारत के उद्योग जगत की साझेदारी को मजबूत होते भी देख रहे हैं। Masks, PPE , ventilators से लेकर टीकाकरण तक, देश को जो भी ज़रूरत पड़ी, जब भी जरूरत पड़ी, इंडस्ट्री ने आगे बढ़कर हर संभव योगदान दिया है। Industry के आप सभी साथी, सभी संगठन भारत की growth story का बहुत बड़ा हिस्सा रहे हैं। आप सभी के प्रयासों से भारत की economy अब फिर गति पकड़ रही है। आज शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब new opportunities को लेकर किसी न किसी CEO का statement न आता हो, या कोई report न आती हो। IT sector में record hiring को लेकर भी हमने रिपोर्ट्स देखी हैं। ये देश में digitization और demand की growth का ही परिणाम है। ऐसे में अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम इन नए अवसरों का उपयोग करते हुए, अपने लक्ष्यों की तरफ दोगुनी गति से बढ़ें।

साथियों,

CII की ये बैठक इस बार 75वें स्वतंत्रता दिवस के माहौल में, आज़ादी के अमृत महोत्सव के बीच हो रही है। ये बहुत बड़ा अवसर है, भारतीय उद्योग जगत के नए संकल्पों के लिए, नए लक्ष्यों के लिए। आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का बहुत बड़ा दायित्व, भारतीय उद्योगों पर है। और मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि सरकार आपके साथ है, आपके हर प्रयास के साथ है। आज देश में विकास के प्रति जो वातावरण बना है, अपने सामर्थ्य के प्रति जो विश्वास बना है, भारतीय उद्योग जगत को उसका पूरा लाभ उठाना चाहिए। बीते वर्षों में भारत में जो बदलाव आए हैं, चाहे सरकार की सोच और अप्रोच में हो, सरकारी व्यवस्थाओं के काम करने के तरीके में हो, वो आप सब स्वंय अनुभव कर रहे हैं, देख रहे हैं, महसूस कर रहे हैं। आज का नया भारत, नई दुनिया के साथ चलने के लिए तैयार है, तत्पर है। जो भारत कभी विदेशी निवेश से आशंकित था, आज वो हर प्रकार के निवेश का स्वागत कर रहा है। जिस भारत की tax से जुड़ी नीतियों से कभी निवेशकों में निराशा फैल जाती थी, आज उसी भारत में दुनिया का सबसे competitive corporate tax है और faceless tax system भी।

जिस भारत में दस्तावेज़ों में, कागज़ों में, कानूनों में उलझाना ब्यूरोक्रेसी की पहचान माना जाता था, वहीं आज Ease of Doing business रैंक में बड़ी छलांग लगा रहा है। जहां सालों साल तक श्रमिकों को, उद्योगों को सैकड़ों कानूनों के जाल में उलझाए रखा गया, वहीं आज दर्जनों श्रम कानून 4 labour codes में समा चुके हैं। जहां कभी कृषि को सिर्फ गुज़ारे का माध्यम माना जाता था, वहीं अब कृषि में ऐतिहासिक reforms के ज़रिए भारतीय किसानों को देश-विदेश के market से सीधे जोड़ने का प्रयास हो रहा है। इन्हीं सब प्रयासों का नतीजा है कि आज भारत में Record FDI भी आ रहा है और FPI में भी नए record बन रहे हैं। आज देश का Forex reserve, ये भी all time high level पर पहुँचा हुआ है। 

साथियों,

नए भारत का thought process क्या है, उसका एक उदाहरण मैं आपको देना चाहता हूं। एक समय था जब हमें लगता था कि जो कुछ भी विदेशी है, वही बेहतर है। इस psychology का परिणाम क्या हुआ, ये आप जैसे industry के दिग्गज भलीभांति समझते हैं। हमारे अपने brand भी, जो हमने सालों की मेहनत के बाद खड़े किए थे, उनको विदेशी नामों से ही प्रचारित किया जाता था। आज स्थिति तेज़ी से बदल रही है। आज देशवासियों की भावना, भारत में बने प्रॉडक्ट्स के साथ है। कंपनी भारतीय हो, ये जरूरी नहीं, लेकिन आज हर भारतीय, भारत में बने प्रॉडक्ट्स को अपनाना चाहता है। यानि देश मन बना चुका है, अब उद्योग जगत को इस मन के मुताबिक अपनी नीति बनानी है, रणनीति बनानी है। आत्मनिर्भर भारत अभियान में आगे बढ़ते हुए ये आपको बहुत मदद करेगा। 

दूसरा एक फैक्टर है, जिस पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। ये है, भारत वासियों का बढ़ता हुआ आत्मविश्वास। इस आत्मविश्वास को हम हर सेक्टर में देख रहे हैं। अभी हाल ही आपने ओलंपिक्स के मैदान में इसे अनुभव किया है। आज भारत के युवा जब मैदान में उतरते हैं, तो उनमें मन में वो हिचक नहीं होती। वो मेहनत करना चाहते हैं, वो रिस्क लेना चाहते हैं, वो नतीजे लाना चाहते हैं। Yes, We belong to this place- ये भाव आज हम अपने युवाओं में देख रहे हैं। इसी प्रकार का आत्मविश्वास आज भारत के Startups में है। आज unicorns नए भारत की पहचान भी बन रहे हैं। 7-8 साल पहले भारत में 3-4 unicorns रहे होंगे। आज भारत में करीब-करीब 60 unicorns हैं। इनमें से 21 unicorns तो बीते कुछ महीनों में ही बने हैं। और ये बात आपने भी नोट की होगी कि ये unicorns, अलग-अलग सेक्टर में आ रहे हैं। Health-tech, Social commerce, में unicorns का बनना ये संकेत दे रहा है कि भारत में हर स्तर पर कितना बदलाव हो रहा है। Business में risk लेने की प्रवृत्ति, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। इतनी बड़ी महामारी में भी हमारे start-ups के ambitions बुलंदियों पर हैं। Investors की ओर से भी Indian start-ups के लिए record response देखने को मिला है।

Startups की record listing भारतीय कंपनियों और भारतीय मार्केट के लिए एक नए युग की शुरुआत है। ये इस बात का भी एक और सबूत है कि भारत के पास growth के असाधारण अवसर उपलब्ध हैं, tremendous scope उपलब्ध है।

साथियों,

Technology को लेकर आज देश में जो उत्साह है, वो सरकार को तेजी से reforms के लिए प्रेरित करता रहा है। जो reforms हमने किए हैं वो कोई आसान फैसले नहीं थे, कोई साधारण बदलाव नहीं थे। इन सारे reforms की मांग दशकों से की जा रही थी, इनकी जरूरत हर कोई बता रहा था। इस बारे में बातें तो खूब होती थीं, लेकिन फैसले नहीं लिए जाते थे क्योंकि ये मान लिया गया था कि ये बदलाव करना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन आपने भी देखा है कि हमने वही फैसले कैसे पूरी दृढता के साथ लिए हैं यहां तक की Pandemic के दौरान भी reform की प्रक्रिया जारी रखी। और आप ये भी देख रहे हैं कि देश कैसे इन फैसलों के साथ खड़ा हुआ है। जैसे commercial coal mining की शुरुआत की गई है, Private sector participation को खुलकर बढ़ावा दिया जा रहा है, Defence sector में बड़े बड़े reforms की शुरुआत की गई है, Space और Atomic sector जैसे areas को private सेक्टर के लिए खोला गया है। आज non-strategic के साथ साथ strategic sector में भी private players को अवसर दिया जा रहा है, सरकार के नियंत्रण को कम किया जा रहा है। ये सब मुश्किल फैसले आज मुमकिन हो रहे हैं क्योंकि देश अपने प्राइवेट सेक्टर पर, आप सभी पर भरोसा करता है। जैसे जैसे इन areas में हमारी कंपनियाँ सक्रिय होंगी इनमें संभावनाओं का विस्तार होगा। हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेंगे, innovations का एक नया दौर शुरू होगा।

साथियों,

हमारी industry पर देश के विश्वास का ही नतीजा है कि आज Ease of doing business बढ़ रहा है, और Ease of living में इजाफा हो रहा है। Companies act में किए गए बदलाव इसका बहुत बड़ा उदाहरण हैं। आज ऐसे कितने ही प्रावधानों को decriminalize किया जा रहा है जो कभी हमारे उद्यमियों के लिए सरदर्द से कम नहीं थे। इसी तरह, MSME sector को भी प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं जो उन्हें सीमित करने वाली मजबूरीयों से मुक्त करेंगे। State लेवल रिफॉर्म्स पर भी आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है, राज्यों को भी भागीदार बनाया गया है और उन्हें additional spending facility दी जा रही है। Make In India के साथ साथ Employment और Exports को गति देने के लिए देश ने प्रभावी PLI schemes भी शुरू की हैं। ये सभी reforms आज इसलिए हो रहे हैं क्योंकि आज देश में जो सरकार है, वो reforms compulsion में नहीं कर रही है बल्कि reforms हमारे लिए conviction का विषय है। आज भी हमारी reforms की speed बनी हुई है। अभी Parliament के इसी session में ऐसे कई bills पास हुये हैं जो देश के इन प्रयासों को और गति देंगे। The Factoring Regulation Amendment Bill छोटे व्यापारों को credit हासिल करने में मदद करेगा। Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation Amendment Bill small depositors के अधिकारों की रक्षा करेगा। अभी हाल ही में, हमने अतीत की गलतियों को सुधारते हुये Retrospective) taxation को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले की industry में जिस तरह से सराहना हो रही है, मुझे विश्वास है इससे industry और government के बीच विश्वास और मजबूत होगा। 

साथियों,

आज देश में वो सरकार है जो राष्ट्र हित में बड़े से बड़ा risk उठाने के लिए तैयार है। आपको याद होगा, GST तो इतने सालों तक अटका ही इसलिए क्योंकि जो पहले सरकार में वो political risk लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। हमने ना सिर्फ GST लागू किया बल्कि आज हम रिकॉर्ड GST कलेक्शन होते देख रहे हैं ऐसे कितने ही उदाहरण मैं आपको गिना सकता हूं, बता सकता हूं। आज आपके सामने एक सरकार है, जो हर बंदिश को दूर कर रही है, हर boundary को push कर रही है। आज एक सरकार है, जो आपसे पूछ रही है कि भारतीय उद्योग जगत की ताकत बढ़ाने के लिए बताइए अब और क्या करना है? 

साथियों,

हमारे पूर्वज कह गए हैं कि - नैकं चक्रं परिभ्रमति। यानि सिर्फ सिर्फ एक पहिए से गाड़ी नहीं चल सकती। सारे पहिए ठीक से चलने चाहिए। इसलिए, industry को भी रिस्क लेने की अपनी natural tendency को थोड़ा सा और बढ़ाना होगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए नए और मुश्किल रास्तों का चुनाव भी हमें करना ही होगा। Investment और रोजगार की गति को बढ़ाने के लिए industry से भी देश की बहुत उम्मीदें हैं। Public sector के footprints को rationalize और minimize करने के लिए भी नई PSE पॉलिसी के जरिए निर्णायक फैसले लिए जा रहे हैं। इसमें industry की तरफ से भी ज्यादा से ज्यादा उत्साह और ऊर्जा दिखनी चाहिए। 

National education policy के माध्यम से एक बहुत बड़ा कदम देश ने उठाया है। इसमें स्कूल, skill से लेकर research तक का एक नया ecosystem तैयार करने का भरपूर roadmap है। इसमें भी industry की एक सक्रिय भूमिका बहुत ज़रूरी है। विशेष रूप से research and development पर investment को लेकर हमें बहुत गंभीरता से काम करना है। आत्मनिर्भर भारत के लिए, R&D पर हमारा investment हमें कई गुणा बढ़ाना होगा और ये सिर्फ सरकारी प्रयासों से ही संभव नहीं है। इसमें industry की बहुत बड़ी भागीदारी की ज़रूरत है। हमारा लक्ष्य, brand India को मजबूत करने का है। हमारा लक्ष्य, देश को समृद्धि और सम्मान देने का है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें अपनी पार्टनरशिप को मज़बूत करना है। मैं आपकी हर समस्या के समाधान के लिए, आपके हर सुझाव के लिए हर वक्त उपलब्ध रहा हूं और आगे भी रहूंगा। मैं फिर एक बार इस आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यकाल में आपको भी अनेक अमृत संकल्प करने के लिए प्रेरित करें और आप सब संकल्प के साथ, नई उर्जा के साथ आगे आएं। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं ! धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Japan-India Annual Summit: 150+ firms back $12.5 billion leap to fortify security ties

Media Coverage

Japan-India Annual Summit: 150+ firms back $12.5 billion leap to fortify security ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
परिणामों की सूची: 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
July 02, 2026

क्रम संख्‍या

परिणाम

विवरण

1.

आर्थिक सुरक्षा पर भारत-जापान संयुक्त घोषणा

यह सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा तथा औषधि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त सुदृढ़ता बढ़ाने के लिए परियोजना-आधारित सहयोग को बढ़ावा देती है। भारत-जापान तथ्य पत्रक 2.0 इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में भारत-जापान के बीच सरकार-से-सरकार (जी2जी) तथा व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) सहभागिता के बढ़ते दायरे को रेखांकित करता है।

2.

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त वक्तव्य

यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत-जापान संबंधों को रणनीतिक अनुसंधान एवं विकास साझेदारी के स्तर तक ले जाता है। भारत-जापान एआई पहल पर आधारित यह संयुक्त वक्तव्य सुरक्षित, संरक्षित, विश्वसनीय, समावेशी तथा मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साझा दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी स्टैक के समूचे दायरे में अधिक सहयोग हेतु एक रोडमैप प्रदान करता है।

3

ऊर्जा क्षेत्र में मज़बूती पर संयुक्त वक्तव्य (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा जापान के एमईटीआई के बीच)

कच्चे तेल तथा पेट्रोलियम उत्पादों के लिए रणनीतिक भंडारण एवं आरक्षित तंत्र में सहयोग को सुदृढ़ करता है। समुद्री ऊर्जा परिवहन मूल्य श्रृंखला में संयुक्त निवेश के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देता है।

4.

भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव

वर्ष 2027 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ को भारत-जापान साझा क्षितिज वर्ष (इंडिया-जापान इयर ऑफ़ शेयर्ड हॉराइज़न्‍स) के रूप में मनाने के लिए आयोजित किए जाने वाले स्मारक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

5.

भारत-जापान को-ऑपरेटिव बायोगैस फॉर ग्रोथ (सीबीजी) पहल के लिए सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन

डेयरी सहकारी समितियों के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाते हुए पूरे भारत में 1,000 बायोगैस तथा जैविक उर्वरक संयंत्रों की स्थापना के लक्ष्य की दिशा में सहयोग को बढ़ावा देता है।

6.

बैटरियों के क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन

बैटरी संबंधी परियोजनाओं में सहयोग को बढ़ावा देता है तथा विश्वसनीय, सुदृढ़ और स्‍थायी बैटरी आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण के उद्देश्य से व्यावसायिक अवसरों का विस्तार करता है।

7.

औषधि तथा चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन

द्विपक्षीय निवेश एवं व्यावसायिक संपर्कों, तकनीकी सहयोग तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देकर सक्रिय औषधीय संघटकों (एपीआई) तथा प्रमुख प्रारंभिक सामग्रियों (केएसएम) सहित औषधि आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करता है।

8.

भूविज्ञान तथा खनिज अन्वेषण के क्षेत्र में सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन

तकनीकी विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से महत्वपूर्ण खनिजों के अपस्ट्रीम अन्वेषण में सहयोग को सुदृढ़ करता है।

9.

इंडियाएआई मिशन तथा जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय (एमईटीआई) के बीच सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन

व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) संपर्क स्थापित करने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता संबंधी नीतियों एवं चुनौतियों पर वेबिनार आयोजित करने तथा कंप्यूटिंग संसाधनों तक पहुंच के माध्यम से संयुक्त परियोजनाओं को समर्थन प्रदान करके इंडियाएआई मिशन और जापान की जेनिएक (GENIAC) पहल के बीच संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देता है।

10.

अगली पीढ़ी की गतिशीलता साझेदारी (एनजीएमपी) पर सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन

अगस्त 2025 में आयोजित 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में घोषित अगली पीढ़ी की गतिशीलता साझेदारी (एनजीएमपी) को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा स्थापित करता है। एनजीएमपी रेल, मोटर वाहन एवं सड़क अवसंरचना, विमानन, जहाज निर्माण एवं बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स तथा शहरी विकास सहित गतिशीलता क्षेत्रों में निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाले सहयोग एवं निवेश में तेजी लाएगा, जिससे भारत को तीसरे देशों के लिए "मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड" निर्यात के एक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।

11.

भारत के सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर प्लेटफॉर्म्स (सी-कैंप) तथा जापान के राइकेन के बीच समझौता ज्ञापन

डीप-टेक तथा जीवन विज्ञान के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा, कृषि तथा पर्यावरण को शामिल करते हुए शैक्षणिक, ट्रांस्‍लेश्‍नल रिसर्च तथा स्टार्टअप-उन्मुख नवाचार में सहयोग के लिए एक रूपरेखा स्थापित करता है।

12.

नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज़-टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च तथा जापान के राइकेन के बीच समझौता ज्ञापन

दोनों अग्रणी अनुसंधान संस्थानों के बीच मूलभूत जीवविज्ञान तथा तंत्रिका विज्ञान अनुसंधान में सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करता है।

13.

आईआईटी बॉम्बे, भारतजेन टेक्नोलॉजी फाउंडेशन तथा जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स के बीच समझौता ज्ञापन

संयुक्त अनुसंधान विनिमय के माध्यम से उन्नत वैज्ञानिक तर्क क्षमता के लिए लार्ज लैंग्‍वेज मॉडल (एलएलएम) के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए लार्ज लैंग्‍वेज मॉडल (एलएलएम) के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाता है।

14.

सरवमएआई तथा प्रिफर्ड नेटवर्क के बीच एलएलएम विकास पर समझौता ज्ञापन

फाउंडेशन मॉडल सहित कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी स्टैक के समूचे दायरे में सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करता है।

15.

नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्सआई) तथा जापान नेटवर्क इन्फॉर्मेशन सेंटर (जेपीएनआईसी) के बीच समझौता ज्ञापन

राष्ट्रीय इंटरनेट रजिस्ट्री संचालन, आईपीवी6 को अपनाने, इंटरनेट सुरक्षा में सुधार, क्षमता विकास, छात्र/पेशेवर आदान-प्रदान तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मंचों पर इंटरनेट शासन से संबंधित विचारों के आदान-प्रदान में सहयोग को बढ़ावा देता है।

16.

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) तथा जापान की वित्तीय सेवा एजेंसी (जेएफएसए) के बीच पत्रों का आदान-प्रदान

वित्तीय सेवाओं के विकास, विनियमन तथा पर्यवेक्षण के साथ-साथ वित्तीय बाजार के रुझानों एवं सर्वोत्तम पद्धतियों, विशेष रूप से फिनटेक (FinTech) तथा रेगटेक (RegTech) के क्षेत्र में सूचना के आदान-प्रदान संबंधी सहयोग के लिए एक रूपरेखा स्थापित करता है।