प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ''महान सुब्रमण्यम भारती को उनकी जयंती के अवसर पर याद करता हूं। 'महाकवि भरतियार' के रूप में प्रसिद्ध भारती देशभक्ति, सामाजिक सुधार, काव्य प्रतिभा और निर्भयता के अदम्य मिसाल के प्रतीक हैं। उनके विचार और कार्य हमेशा हम सभी को हमेशा प्रेरित करते रहे हैं।

सुब्रमण्यम भारती न्याय और समानता में सबसे ज्यादा विश्वास करते थे। उन्होंने एक बार कहा था, 'अगर एक भी आदमी भुखमरी से पीड़ित होता है, तो हम पूरी दुनिया को नष्ट कर देंगे।' यह मानव पीड़ा को कम करने और सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।''

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Chai Pe Charcha' With Xi, Putin: Unseen Footage From BRICS Summit Show PM Modi's Moments With Leaders

Media Coverage

'Chai Pe Charcha' With Xi, Putin: Unseen Footage From BRICS Summit Show PM Modi's Moments With Leaders
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संवत्सरी की शुभकामनाएं दी हैं
September 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर बंधन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से विनम्रता अपनाने और दया और सद्भावना को अपने कार्यों में मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है:

संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर बंधन को मजबूत बनाते हैं।

इस पवित्र अवसर पर विनम्रता हमारा मार्गदर्शन करे और दया एवं सद्भावना हमारे हर कार्य को आकार दें।

मिच्छामि दुक्कड़म