प्रधानमंत्री ने अभियंता दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया को याद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस पर अभियंताओं को बधाई दी है। श्री मोदी ने अभियंता दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया के अभूतपूर्व योगदान को भी याद किया है।

ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"सभी अभियंताओं को #EngineersDay पर बधाई। हमारे देश में अभियंताओं का एक कुशल और प्रतिभाशाली समूह है, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। हमारी सरकार नए इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना समेत इंजीनियरिंग का अध्ययन करने के लिए अवसंरचना का विस्तार कर रही है।"

"#EngineersDay पर, हम सर एम. विश्वेश्वरैया के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं। कामना है कि वे इंजीनियरों की आनेवाली पीढ़ियों को स्वयं को विशिष्ट बनाने के लिए प्रेरित करते रहें। मैं पिछले #मन की बात कार्यक्रमों में से एक से, एक अंश भी साझा कर रहा हूं, जहां मैंने इस विषय पर बात की थी।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's passenger vehicle sales expected to grow 4-6% in FY27: Report

Media Coverage

India's passenger vehicle sales expected to grow 4-6% in FY27: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने योग के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया
June 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उल्लेखनीय सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनिया भर में लाखों लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया।

“चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥”

यह सुभाषितम् बताता है कि योग मन को पूर्णतः शांत करने का साधन है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योग की दो प्रमुख विधियाँ बताई गई हैं: मन को शांत करना और श्वास के प्रवाह को नियमित करना।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर लिखा;

“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥”