प्रधानमंत्री ने दतसान गुंजेकोहोनेई बौद्ध मंदिर के, सेंट पीटर्सबर्ग के प्रधान पुजारी बुढा बालमेविक को जम्‍पा डोनर का ग्रंथ ऊर्गा कन्‍जूर अर्पित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दतसान गुजेकोईनेई बौद्ध मन्दिर के प्रधान पुजारी बुढा बालजेहविच बडमेयेव को जम्‍पा डोनर के ग्रंथ ऊर्गा कन्‍जूर के 100 खण्‍ड अर्पित किए।

तिब्‍बती कन्‍जूर का ऊर्गा संस्‍करण 1955 तक लोगों की विस्‍मृति से दूर था और प्रो. रघुवीरा सूची के साथ इसके 104 खंडों का पूरा सैट भारत ले आए थे। मंगोलियाई गणराज्‍य के प्रधानमंत्री द्वारा उन्‍हें दिया गया यह दुर्लभ और अद्वितीय ग्रंथ है।

मंगोलिया के पिछले जिबकन्‍दम्‍पा के संरक्षण में 1908 से 1920 तक इस कन्‍जूर को संशोधित, सम्‍पादित और लिप्‍यांतरित किया गया था। बाद में दी डर्गे तथा दो चीनी संस्‍करण (ऋग्‍य-पर-मद उईस) के साथ इसे सम्‍बद्ध किया गया। इसकी तथल-पा कन्‍जूर मान्‍यता अब भी कायम है, जो कि त्‍शाल-पा कन्‍जूर के पुराने संस्‍करण हफन-पा पर आधारित है। इसका आकार पूर्व ज्ञात जिलोग्राफिक संस्‍करण से भी छोटा (35x25) है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई को बधाई दी
May 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिशन दृष्टि के सफल प्रक्षेपण पर गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गैलेक्सआई द्वारा शुरू किया गया मिशन दृष्टि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण युवाओं के नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जुनून का प्रमाण है। उन्होंने गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

‘‘गैलेक्सआई द्वारा शुरू किया गया मिशन दृष्टि हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के पहले ऑप्टोसार उपग्रह और भारत में निर्मित सबसे बड़े निजी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे युवाओं के जुनून का प्रमाण है।’’

गैलेक्सआई के संस्थापकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।