बीजेपी सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलते हुए काम रही है, हमारा मानना है कि भारत केवल तभी विकसित हो सकता है जब उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम सभी समान रूप से विकसित हो जाएं: प्रधानमंत्री मोदी
इस देश में मध्यम वर्ग के लोगों ने हमेशा बिना किसी चाहत के देश की प्रगति के लिए बहुत योगदान दिया है और बलिदान दिया है: पीएम मोदी
ईमानदारी से कर भुगतान करने वाले नागरिक देश की रीढ़ की हड्डी हैं क्योंकि वे मेहनत से कमाए पैसे से देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं: प्रधानमंत्री
हमने हाल ही में आईटी क्षेत्र के लिए एक स्वयंसेवक मंच लॉन्च किया है और जिसमें आईटी क्षेत्र के पेशेवरों द्वारा बड़ी भागीदारी देखने को मिली है: प्रधानमंत्री मोदी
यह हमारी दृढ़ धारणा है कि एक समृद्ध भारत के लिए एक स्वस्थ भारत का निर्माण होना जरूरी है: पीएम मोदी
हमने एमएसपी को बढ़ाया है जिससे किसानों को मदद मिले, एमएसपी को यह सुनिश्चित करने के लिए बढ़ाया ताकि किसानों को उत्पादन की लागत का कम से कम 150% मिल सके: प्रधानमंत्री
40 और 50 के दशक में जीप घोटाले से लेकर 80 के दशक में बोफोर्स घोटाले तक और उसके बाद भी अगस्ता जैसे कई घोटालों के तहत कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र को लूट लिया: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज तमिलनाडु में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। पीएम मोदी ने कन्यकुमारी, नीलगिरी, कोयंबटूर, नमक्कल और सलेम के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
 
अपनी बातचीत शुरू करते हुए प्रधानमंत्री ने तमिल भाषा और संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि यह दुनिया में सबसे पुरानी है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "बीजेपी सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलते हुए काम रही है। हमारा मानना है कि भारत केवल तभी विकसित हो सकता है जब उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम सभी समान रूप से विकसित हो जाएं।"
 
कन्याकुमारी में एक कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस देश में मध्यम वर्ग के लोगों ने हमेशा बिना किसी चाहत के देश की प्रगति के लिए बहुत योगदान दिया है और बलिदान दिया है। इस संबंध में उन्होंने सभी के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए मध्यम वर्ग के लोगों के महत्वपूर्ण योगदान के कई उदाहरण दिए। उन्होंने बताया, "ईमानदारी से कर भुगतान करने वाले नागरिक देश की रीढ़ की हड्डी हैं क्योंकि वे मेहनत से कमाए पैसे से देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं।"
 
प्रधानमंत्री मोदी ने नमक्कल से पार्टी कार्यकर्ता द्वारा भारत में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा, "यह हमारी दृढ़ धारणा है कि एक समृद्ध भारत के लिए एक स्वस्थ भारत का निर्माण होना जरूरी है। यदि हम भारत के विकास को सुनिश्चित करना चाहते हैं तो हेल्थकेयर सभी के लिए सस्ता और सुलभ होना भी जरूरी है।" प्रधानमंत्री ने आगे अपनी सरकार के तहत शुरू की गई प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल पहल के बारे में बात की जो स्वस्थ भारत के इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
 
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के आखिरी चरण में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को नज़रअंदाज़ करने और भ्रष्टाचार को शह देने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। कांग्रेस की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अफसोस की बात है, कांग्रेस के लिए, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र पैसा कमाने का एक स्रोत है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 और 50 के दशक में जीप घोटाले से लेकर 80 के दशक में बोफोर्स घोटाले तक और उसके बाद भी अगस्ता जैसे कई घोटालों के तहत कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र को लूट लिया। कांग्रेस केवल पैसा कमाना चाहती है चाहे इसके लिए उन्हें हमारी सेना के मनोबल के साथ और देश की सुरक्षा के साथ समझौता क्यों न करना पड़े।
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI completes 10 years, clocks nearly 13,000-fold rise in transaction volume

Media Coverage

UPI completes 10 years, clocks nearly 13,000-fold rise in transaction volume
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi recalled the transformative journey of the Unified Payments Interface (UPI), which was rolled out a decade ago and marked a major turning point in India’s digital payments journey.

Highlighting the scale and reach achieved by UPI over the past ten years, Shri Modi said that its remarkable journey is something every Indian can be proud of. The Prime Minister invited citizens to share their experiences of using UPI and how it has impacted their daily lives.

The Prime Minister posted on X:

A decade ago, UPI was rolled out, marking a major turning point in India’s digital payments journey.

The sheer scale and reach of UPI are something every Indian must be proud of.

Tell me about your UPI experience and how it impacted your life...

#10YearsOfUPI