अमीर हो या गरीब दुनिया भर में लोग गीता को अपने घर पर रखते हैं। इस ग्रंथ में जीवन के कई सबक बताए गए हैं: प्रधानमंत्री मोदी
गीता के उपदेश अभी भी प्रासंगिक हैं और शास्त्र दुनिया के लिए एक उपहार है: पीएम मोदी
मानवता के दुश्मनों से धरती को बचाने के लिए प्रभु की शक्ति हमेशा हमारे साथ रहती है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली स्थित इस्‍कॉन मंदिर के गीता आराधना महोत्‍सव – भारत का गौरव सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने इस्‍कॉन के श्रद्धालुओं द्वारा तैयार अनोखी भागवत गीता का विमोचन किया। इस गीता का आकार 2.8 मीटर है और वजन 800 किलोग्राम है।

जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस शानदार भागवत गीता का विमोचन करने का यह एक विशेष अवसर है। उन्‍होंने कहा कि यह अनोखी पुस्‍तक दुनिया के लिए भारत के ज्ञान का प्रतीक बनेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकमान्‍य तिलक ने जेल में रहते हुए ‘गीता रहस्‍य’ लिखा था, जिसमें उन्‍होंने सरल तरीके से निष्‍काम कर्म के भगवान कृष्‍ण के संदेश का वर्णन किया था। उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा गांधी ने लिखा “गांधी के अनुसार भागवत गीता”। उन्‍होंने कहा कि इस पुस्‍तक की एक प्रति उन्‍होंने अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को दी थी।

 The Prime Minister appreciated the efforts of Srila Bhaktivedanta Prabhupadaji, in raising global awareness about this epic.

प्रधानमंत्री ने इस ग्रंथ के बारे में विश्‍व स्‍तर पर जागरूकता बढ़ाने में श्रीला भक्तिवेदांत प्रभुपादजी के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भागवत गीता हमेशा हमारी मार्गदर्शक हो सकती है, जब हम जीवन में संकट की स्थिति का सामना कर रहे होते हैं। गीता के प्रसिद्ध श्‍लोक को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि ईश्‍वरीय शक्ति हमेशा हमारे साथ होती है, जब हम मानवता के दुश्‍मनों से मुकाबला करते हैं। उन्‍होंने कहा कि गीता हमें लोगों की और राष्‍ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मूल्‍य और संस्‍कृति मानवता के सामने मौजूद अनेक समस्‍याओं का समाधान देती है। इस संदर्भ में उन्‍होंने योग और आयुर्वेद का जिक्र किया। 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade

Media Coverage

India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण और मानव सशक्तिकरण पर केंद्रित 12 वर्षों की परिवर्तनकारी पहलों पर प्रकाश डाला
June 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने बड़े बदलावों का अनुभव किया है और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा अंत्योदय से प्रेरणा लेती रही है और उसका मुख्य प्रयास यही रहा है कि विकास के लाभ उन तबकों तक पहुंचें जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य सभी पहलों का एक ही उद्देश्य रहा है-लोगों के लिए गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रौद्योगिकी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डीबीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी सहायता पारदर्शी तरीके से सीधे लोगों तक पहुंच रही है। इससे न केवल गड़बड़ियों में कमी आई है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता में भी सुधार हुआ है और शासन प्रणाली पर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण के प्रति यह पहल अब मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के सपने को सच करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर कई पोस्टों की श्रृंखला में कहा:

“पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक परिवर्तन देखे हैं और इन परिवर्तनों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है। हम हमेशा अंत्योदय से प्रेरित रहे हैं और हमारा प्रयास हमेशा यह सुनिश्चित करना रहा है कि विकास के लाभ उन लोगों तक पहुंचें जो दशकों से उपेक्षित रहे हैं। जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य कई पहलों का एक ही उद्देश्य रहा है- लोगों के लिए गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना।

#12YearsOfGaribKalyan”

“यह भी खुशी की बात है कि प्रौद्योगिकी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहायता सीधे और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंच रही है। इससे गड़बड़ियों में कमी आई है, कार्यकुशलता बढ़ी है और शासन में विश्वास मजबूत हुआ है। गरीब कल्याण के प्रति यह पहल अब मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के सपने को सच करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।

#12YearsOfGaribKalyan"