बापू के विचार और आदर्श हमें मानवता के सामने 2 चुनौतियों आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के खतरे से उबरने में हमारी मदद कर सकते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
अपनी जीवनशैली के माध्यम से बापू ने दिखाया कि प्रकृति के साथ कैसे सामंजस्य के साथ रहा जा सकता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सियोल के योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा् गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर कोरिया गणराज्‍य के राष्‍ट्रपति श्री मून जे-इन प्रथम महिला किम जूंग-सूक और संयुक्‍त राष्‍ट्र के पूर्व महासचिव श्री बान की-मून उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बापू की प्रतिमा का अनावरण करना सम्‍मान की बात है। उन्‍होंने कहा कि ऐसे समय में जबकि हम बापू की 150वीं जयंती मना रहे हैं, इसका विशेष महत्‍व हो जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बापू के विचारों और सिद्धांतों में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसी मानव जाति के समक्ष आज मौजूद दो सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने की ताकत है।

श्री मोदी ने कहा कि बापू के जीवन और विचारों ने हमें यह बताया कि कैसे हम प्रकृति के साथ सद्भाव से रहते हुए कार्बन फुटप्रिंट कम कर सकते हैं। उन्‍होंने हमें यह भी सिखाया कि आने वाली पीढि़यों के लिए हमें धरती को स्‍वच्‍छ और हरी-भरी धरती रखना है।

योनसेई विश्‍वविद्यालय दक्षिण कोरिया के सर्वाधिक प्रसिद्ध विश्‍वविद्यालयों में से एक है।

दक्षिण कोरिया में महात्‍मा गांधी को विश्‍व शांति के प्रतीक के रूप में सम्‍मान दिया जाता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Over 550 Indian peacekeepers in South Sudan awarded UN Medal of Honour

Media Coverage

Over 550 Indian peacekeepers in South Sudan awarded UN Medal of Honour
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एकता, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक संकल्प की शक्ति पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि जब नागरिक एकता और पारस्परिक सहयोग के सूत्र में बंधे होते हैं, तब राष्ट्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। श्री मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतवासियों के इसी सामूहिक संकल्प के बल पर देश निरंतर प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:

"जब नागरिक एकजुटता और आपसी सहयोग के सूत्र में बंधते हैं, तो राष्ट्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। भारतवासियों के इसी सामूहिक संकल्प से आज देश उन्नति की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

धूमायन्ते व्यपेतानि ज्वलन्ति सहितानि च।

धृतराष्ट्रोल्मुकानीव ज्ञातयो भरतर्षभ॥"

जिस प्रकार लकड़ी के टुकड़े अलग-अलग रहने पर अपनी पूरी ऊर्जा प्रदर्शित नहीं कर पाते, लेकिन एक साथ आने पर प्रज्वलित होकर प्रकाश और ऊष्मा उत्पन्न करते हैं, उसी प्रकार किसी राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और शक्ति उसके नागरिकों की एकता, पारस्परिक सहयोग तथा सामूहिक संकल्प पर निर्भर करता है।