प्रधानमंत्री ने असम में भारत के सबसे लंबे ढोला-सादिया पुल का उद्घाटन किया
इस पुल से असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और दोनों राज्यों के बीच की दूरी कम होगी
केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भारत के सबसे लंबे पुल- 9.15 किलोमीटर लंबा ढोला-सादिया पुल का उद्घाटन किया। 

प्रधानमंत्री के रूप में उनकी शपथ ग्रहण की तीसरी वर्षगांठ पर यह उनका पहला कार्य था ।

इस पुल के इस्‍तेमाल से असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच संपर्क काफी बेहतर हो जाएगा और यात्रा समय में उल्‍लेखनीय कमी आएगी।

उद्घाटन के लिए पट्टिका का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री कुछ मिनटों तक पुल की यात्रा की ओर पैदल चले।

बाद में ढोला में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पुल के उद्घाटन से इस क्षेत्र के लोगों की लंबी प्रतीक्षा की घड़ी अब खत्‍म हो गई है।  

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के लिए बुनियादी ढांचा काफी महत्‍वपूर्ण है और केंद्र सरकार लोगों के सपने और आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने कहा कि इस पुल से असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बड़े पैमाने पर आर्थिक विकास के द्वार खुलेंगे।   

उन्‍होंने कहा कि देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भाग में आर्थिक विकास की जबरदस्‍त संभावनाएं मौजूद हैं और यह पुल इस संदर्भ में केंद्र सरकार के दृष्टिकोण का महत्‍वपूर्ण अंग है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुल आम लोगों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाएगा। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार जलमार्गों के विकास पर भी काफी जोर दे रही है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर का देश के अन्‍य भागों से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस संदर्भ में काम काफी तेजी से प्रगति पर है। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्तर में बेहतर कनेक्टिविटी होने से इस क्षेत्र को दक्षिण पूर्व एशिया की अर्थव्‍यवस्‍था से भी जोड़ा जा सकेगा।

प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं के बारे में भी बताया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ढोला-सादिया पुल का नाम महान संगीतकार, गीतकार एवं कवि भूपेन हजारिका के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

Click here to read full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi