प्रधानमंत्री मोदी ने सौनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई) योजना का पहला चरण देश को समर्पित किया 
पीएम मोदी ने ड्रिप सिंचाई के व्यापक उपयोग पर जोर दिया, कहा केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रही है

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बोयाड में साउनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई) योजना के चरण-एक (लिंक 2) को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने सउनी योजना के चरण-दो(लिंक 2) की आधारशिला भी रखी।

इससे पहले उन्होंने एक बटन दबाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर नर्मदा के पानी का कृष्ण सागर झील में स्वागत भी किया।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जल को प्रकृति प्रदत्त भेंट बताया। उन्होंने कहा कि नर्मदा के आशीर्वाद के रूप में उसका पानी सौराष्ट्र पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बड़े प्रयासों का फल है और इससे किसानों को लाभ मिलेगा।

 उन्होंने नर्मदा और नदी जल संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने बड़े पैमाने पर ड्रिप सिंचाई पर जोर दिया और कहा कि केंद्रीय सरकार कृषि क्षेत्र में आय को दोगुना करने के लिए काम कर रही है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security

Media Coverage

India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। श्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘कतर राज्‍य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

@TamimBinHamad”