भारत और नीदरलैंड के बीच संबंध लोकतंत्र और कानून के साझा मूल्यों पर आधारित है : प्रधानमंत्री मोदी
जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी वैश्विक चुनौतियों के प्रति भारत और नीदरलैंड का दृष्टिकोण समान है: प्रधानमंत्री मोदी


Excellency,

नमस्कार और आपके विचारों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

आपके नेतृत्व में आपकी पार्टी की लगातार चौथी बड़ी जीत हुई है। इसके लिए मैंने Twitter पर तो तुरंत ही आपको बधाई दी थी लेकिन आज virtually मिलते हैं तो में आपकोफिर से एक बार बहुत बहुत बधाई देता हूँ और शुभकामनाएं देता हूँ ।

Excellency,

हमारे संबंध democracy और rule of law जैसी shared values पर आधारित हैं। Climate Change, terrorism, pandemics जैसी वैश्विक चुनौतियों पर हमारी approach एक समान है। Indo-Pacific resilient Supply Chains और Global Digital Governance जैसे नए क्षेत्रों में भी हमारे बीच convergence बन रहा है। आज हम अपनी Strategic Partnership on Water से इस सिलसिले को एक नया आयाम देंगे। Investment promotion के लिए Fast Track Mechanism की स्थापना भी हमारे मजबूत economic cooperation को नया momentum देगी। मुझे विश्वास है कि Post-Covid काल में कई नए अवसर उत्पन्न होंगे जिनमें हमारे जैसे like-minded देश आपसी सहयोग बढ़ा सकते हैं।

Excellency,

2019 में Their Majesties की भारत यात्रा से भारत-Netherlands संबंधों में नई ऊर्जा आई है । मुझे विश्वास है कि आज हमारी Virtual Summit से उन्हें और गति मिलेगी।

Excellency,

मैं भारतीय मूल के लोगों के विषय में आपने जो कहा, ये बात सही है की पूरे Europe में भारतीय मूल की बहुत बड़ी तादाद में लोग वहां रह रहे हैं लेकिन इस कोरोना काल खंड में, इस pandemic में आपने भारतीय मूल के लोगों को, जिस प्रकार से उनकी चिंता की, उनको संभाला उसके लिए में आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और COP-26 के समय भी या हमारा जब European Union के साथ भारत-EU summit होगा, उस समय भी हमें बहुत सारे विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter

Media Coverage

Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।