प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जर्मनी के चांसलर महामहिम ओलाफ शोल्ज से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने चांसलर का कार्यभार संभालने पर महामहिम शोल्ज को बधाई दी। उन्होंने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल के विशेष योगदान की सराहना की और महामहिम शोल्ज के नेतृत्व में इस सकारात्मक गति को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि नई जर्मन सरकार की ओर से घोषित शासन प्राथमिकताओं और भारत के आर्थिक दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण तालमेल नजर आता है। उन्होंने निवेश और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने समेत चल रही सहयोग की पहलों की भी समीक्षा की। वे नए क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग में आगे विविधता लाने की संभावनाओं पर सहमत हुए। विशेष रूप से, उन्होंने जलवायु कार्रवाई और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग की नई पहल शुरू करने की इच्छा व्यक्त की, जिससे दोनों देश अपनी-अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं को हासिल कर सकें।

प्रधानमंत्री ने महामहिम चांसलर शोल्ज और जर्मनी की जनता को नए साल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय अंतर-सरकारी परामर्श की अगली बैठक के लिए वह उनसे जल्द मुलाकात के लिए उत्सुक हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
With HPV vaccine rollout, AIIMS oncologist says it’s the beginning of the end for cervical cancer in India

Media Coverage

With HPV vaccine rollout, AIIMS oncologist says it’s the beginning of the end for cervical cancer in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने रणजी ट्रॉफी में पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर जम्मू-कश्मीर की टीम को बधाई दी
February 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम को उनकी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण बताते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि यह जीत क्षेत्र में बढ़ते खेल प्रेम और प्रतिभा को रेखांकित करती है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए लिखा:

"जम्मू-कश्मीर की टीम को अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर बहुत-बहुत बधाई! यह ऐतिहासिक विजय टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है और यह वहां की बढ़ती खेल प्रतिभा और उत्साह को रेखांकित करता है। मेरी कामना है कि यह उपलब्धि हमारे कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।"