कई लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है, भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है: प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा किसी एक व्यक्ति या एक परिवार की इच्छा के अनुसार निर्णय नहीं लेती: पीएम मोदी
जिन्होंने 10% आरक्षण के पक्ष में आधे-अधूरे मन से वोट दिया है, वे अब अदालतों का दरवाजा खटखटा रहे हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदूरबार के बूथस्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

पीएम मोदी ने बारामती के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए भाजपा की मजबूत लोकतांत्रिक नींव के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की अकेली राजनीतिक पार्टी है, जो पूरी तरह लोकतांत्रिक सिंद्धातों का पालन करती है। हम देश में लोकतंत्र की रक्षा करने में हमेशा आगे रहे हैं। हरेक व्यक्ति जानता है कि हमारे लाखों कार्यकर्ता अलोकतांत्रिक आपातकाल के कट्टर आलोचक थे, जब इसे हमारे ऊपर जबरन थोपा गया था।”

ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरीके से कहा जाए तो people’s friendly व्यवस्था के निर्माण से लोगों के जीवन को आसान बनाना ईज ऑफ लिविंग है। एक ऐसी व्यवस्था जिसमें people first के नजरिए से हर process design हो, सामान्य व्यक्ति को केंद्र में रखते हुए नीतियों का निर्माण हो, और ऐसे निर्णय लिए जाएं जिनसे लोगों के जीवन में आसानी आए, यही Ease of living है। प्रधानमंत्री मोदी ने ने कहा कि हम अपने साथ-साथ अपने processes को भी, 21वीं सदी की तरफ लेकर जा रहे हैं।

केंद्र सरकार द्वारा नागरिक कल्याण को बढ़ावा देने और लंबित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आपने पिछले साढ़े 4 वर्षों में आपने देखा होगा कि सरकार के काम करने के तरीके में पूरी तरह से बदलाव आया है। अब परियोजाएं न केवल शुरू होती है, बल्कि समयबद्ध तरीके से पूरी भी होती हैं। इतना ही नहीं जो योजनाएं हमने शुरू की है उन्हें तो हम पूरा करते ही हैं पर जो योजनाएं हमने नहीं शुरू की हैं, उनको भी हम पूरा कर रहे हैं। प्रगति के माध्यम से हर महीने परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करता हूं। अगर उसमें कोई समस्या सामने आती है तो वहीं तुरंत के तुरंत उसका हल निकाला जाता है। पिछले साढ़े 4 वर्षों में प्रगति के माध्याम से 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba

Media Coverage

Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी पेरिस पहुंचे
June 18, 2026

पीएम मोदी का फ्रांस के पेरिस पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपनी इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘VivaTech 2026' में भाग लेंगे। इस एडिशन में भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपियन इनोवेशन इकोसिस्टम्स के बीच पार्टनरशिप की विशाल क्षमता का एक सच्चा प्रतीक है। पीएम पेरिस में रहने वाले उत्साही भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।