प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री की ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए बेहतर आर्थिक भागीदारी की जरूरत पर जोर दिया।
खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, कृषि एवं उससे संबंधित क्षेत्र आपूर्ति श्रृंखला के ऐसे क्षेत्र हैं जो भारत-न्यूजीलैंड सहयोग में विशेष महत्व रखते हैं: प्रधानमंत्री
भारत और न्यूजीलैंड संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सीईसीए की दिशा में काम करने के लिए राजी हुए
भारत-न्यूजीलैंड के बीच साइबर सुरक्षा सहित आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ रक्षा और खुफिया सहयोग को बढ़ावा देने पर बनी सहमति
संयुक्त राष्ट्र परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने के लिए न्यूजीलैंड का आभारी हूं: प्रधानमंत्री
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता का न्यूजीलैंड ने किया समर्थन

महामहिम, प्रधानमंत्री जॉन की,

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य,

मीडिया के सदस्य,

मुझे महामहिम की का भारत में स्वागत करते हुए अति प्रसन्नता हो रही है।

महामहिम, मुझे बताया गया है कि न्यूजीलैंड की संसद में अब दीपावली का त्यौहार नियमित रूप से मनाया जाएगा, और आप भी कई त्यौहारों में खुद शामिल होते हैं। इसलिए, भारत में त्यौहारों के इस मौसम में आपका स्वागत करना विशेष प्रसन्नता की बात है।

मित्रों,

प्रधानमंत्री की और मैं बहुपक्षीय शिखर सम्मेलनों के इतर कई बार मिल चुके हैं और आज महामहिम की का द्विपक्षीय दौरे पर भारत में स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है।

अबसे कुछ ही देर बाद, हमारी क्रिकेट टीमें चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए रांची में मैदान में उतरेंगी। कई मायनों में क्रिकेट की शब्दावली हमारे द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को दर्शाती है। हमारे संबंधों में हमने लांग ऑफ पर क्षेत्ररक्षण से आगे बढ़ते हुए बैटिंग पिच पर ताजा गार्ड लिया है। रक्षात्मक खेल ने आक्रामक बैटिंग का रास्ता तैयार किया है।

मित्रों,

प्रधानमंत्री की और मैंने हमारे द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर विस्तृत एवं उपयोगी विचार-विमर्श किया है।

व्यापार और निवेश हमारी चर्चा के मुख्य क्षेत्रों में से एक थे। हम दोनों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ रही अनिश्चितताओं पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के क्रम में अधिक आर्थिक भागीदारी की जरूरत को स्वीकार किया है। साथ ही इस बात पर सहमति जताई है कि व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को विस्तार देना हमारी साझीदारी के प्राथमिकता वाले विषयों में से एक होना चाहिए। मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री की के साथ आया बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भारत की विकास गाथा में पहली बार हाथ आए निवेश के अवसरों का ही गवाह नहीं बनेगा। उनके पारस्परिक विचार-विमर्श से दोनों देशों के बीच नई वाणिज्यिक भागीदारी का भी निर्माण होगा। मैं खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी और कृषि तथा उनकी आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्रों का जिक्र करना चाहता हूं। इनमें से कुछ क्षेत्र द्विपक्षीय सहयोग के लिए खास तौर पर संभावनाशील हैं। इन क्षेत्रों में न्यूजीलैंड के सामर्थ्य और क्षमता को भारत की विशाल प्रौद्योगिकी के साथ लाकर गठबंधन करने की जरूरत है, इससे हमारे दोनों के समाज को फायदा हो सकता है।

हम इस बात पर भी सहमत है कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं और समाजों के बीच कुशल पेशेवरों की आवाजाही के साथ-साथ दोनों सरकारों द्वारा उठाए जाने वाले कदम अधिक से अधिक व्यावसायिक कनेक्टिविटी को बढ़ावा दें । इस संबंध में, हम एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभप्रद व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर जल्दी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमत हुए हैं।

मित्रों,

व्यापक द्विपक्षीय भागीदारी के साथ-साथ हमारा घनिष्ठ सहयोग वैश्विक क्षेत्र तक भी फैला है। क्षेत्रीय मुद्दों पर हम आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं, इसमें ईस्ट एशिया समिट की प्रक्रिया भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय शासन (गवर्नेंस) संस्थाओं में सुधार हम दोनों के लिए एक साझा प्राथमिकता है। सुधार के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल किए जाने के लिए न्यूजीलैंड के समर्थन का हम आभार जताते हैं। जैसे प्रशांत द्वीप के देशों के विकास संबंधी प्रयासों के लिए हम अपना सहयोग कर रहे हैं, उसी तरह हम एक दूसरे के प्रयासों के अनुपूरण और परिपूरण के लिए न्यूजीलैंड के साथ नजदीकी परामर्श जारी रखेंगे।

मैं परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता पर विचार करने के लिए न्यूजीलैंड द्वारा रचनात्मक दृष्टिकोण दिखाने पर प्रधानमंत्री की का भी आभारी हूं।

मित्रों

आतंकवाद वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौतियों में से एक बना हुआ है। आज, आतंकवाद का वित्तीय, साजो-सामान (लॉजिस्टिक) और सूचना नेटवर्क पूरी दुनिया में फैल गया है। भौगोलिक बाधाएं भी कट्टरपंथ और आतंकवाद के खतरे से सुरक्षा नहीं दे सकती हैं। ऐसे राष्ट्र जो मानवता में विश्वास करते हैं, उन्हें इस खतरे का मुकाबला करने के लिए अपने कार्यों और नीतियों का समन्वय करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री की और मैं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र समेत आतंकवाद व कट्टरपंथ के खिलाफ हमारे सुरक्षा और खुफिया सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत हुए हैं।

महामहिम,

न्यूजीलैंड की जनता ने बार-बार आपके नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है और ऐसा क्यों हुआ है, मैं यह देख सकता हूं।

महामहिम, हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को आगे ले जाने की आपकी निजी प्रतिबद्धता और मित्रता के बंधन तथा हमारे देशों की जनता के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

एक बार फिर, मैं आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं तथा आपकी उपयोगी व सफल भारत यात्रा की कामना करता हूं।

धन्यवाद,

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves

Media Coverage

Khichdi To Moringa Paratha: 7 Traditional Foods PM Modi Loves
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26, 2026
'खेलो इंडिया डायलॉग' एक ऐसा साझा मंच होगा, जहां खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का एक साथ संगम देखने को मिलेगा 
खेलो इंडिया डायलॉग के तहत 'युवा संवाद' में पांच मुख्य थीमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।

राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'युवा संवाद' होगा, जहां युवा प्रतिभागियों को अपने विचारों, दृष्टिकोणों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच थीम पर आधारित होगा:

  • बेहतर सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान और समावेशी भागीदारी के माध्यम से भारत के खेल इकोसिस्टम में सुधार करना;
  • वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभा की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और एथलीटों के लंबे समय तक विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करना;
  • गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म और 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) के वॉलंटियरिंग अभियानों के ज़रिए नए युवा लीडर्स तैयार करना;
  • नागरिक कर्तव्य भाव, भविष्य के लिए उपयोगी कौशल और व्यवस्थित स्वयंसेवा के माध्यम से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना;
  • 'नशा मुक्त युवा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए खेल और साथियों के नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों के व्यसन के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जा सके। इस पहल को 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री के 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित साप्ताहिक 'जन भागीदारी' कार्यक्रमों से और अधिक बल मिल रहा है।