प्रौद्योगिकी की मदद से गरीबी को काफी हद तक कम किया जा सकता है: प्रधानमंत्री मोदी
बुलेट ट्रेन परियोजना एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो तेज प्रगति के साथ-साथ तेज टेक्नोलॉजी के माध्यम से तेज परिणाम लाने वाला है: पीएम मोदी
रेलवे हो या हाईवे, वॉटर हो या एयर वे हम सभी क्षेत्रों में अप्रत्याशित गति से कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं: प्रधानमंत्री
आम आदमी को नई तकनीक का लाभ प्रदान कराना हमारी प्रतिबद्धता: प्रधानमंत्री मोदी
किसी भी देश में आर्थिक प्रगति का सीधा संबंध होता है प्रोडक्टविटी से। हमारा जोर है, मोर प्रोडक्टविटी विद हाई स्पीड कनेक्टिविटी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री श्री शिन्जो आबे ने आज संयुक्त रूप से मुम्बई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली तेज गति वाली बुलेट रेल परियोजना की आधारशिला रखी।

 

 

अहमदाबाद में इस मौके पर मौजूद जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “न्यू इंडिया” की उच्च महत्वाकांक्षा और इच्छाशक्ति के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बुलेट रेलगाड़ी परियोजना तेजी एवं विकास उपलब्ध कराएगी और इसके जल्द नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान तेज सम्पर्क के जरिये उत्पादन बढ़ाने पर है। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिए तकनीकी और आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए जापान को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात के लिए प्रधानमंत्री श्री आबे की सराहना की कि इतने कम समय में इस परियोजना की शुरुआत हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेज गति वाली इस रेलगाड़ी से न सिर्फ दोनों शहरों की दूरियां घटेंगी, बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर रह रहे लोग एक-दूसरे के नजदीक आएंगे। उन्होंने कहा कि मुम्बई-अहमदाबाद गलियारे पर एक नई आर्थिक व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे पूरा इलाका एकल आर्थिक क्षेत्र के रूप में बदल जाएगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी तभी लाभदायक है, जब वह आम लोगों को फायदा पहुंचाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में हस्तांतरित प्रौद्योगिकी से भारतीय रेल को लाभ पहुंचेगा और इससे “मेक इन इंडिया” की पहल को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना वातावरण के अनुकूल होने के साथ ही मानव के अनुकूल भी होगी। उन्होंने कहा कि “हाई स्पीड गलियारे” भविष्य में तेज गति के साथ विकास के क्षेत्र के रूप में उभरेंगे। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बुनियादी ढांचे का विकास भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए।  उन्होंने यह उम्मीद जताई कि इस परियोजना को कम से कम समय में पूरा करने के लिए सभी लोग मिल कर काम करेंगे। 

इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री श्री शिन्जो आबे ने कहा कि भारत और जापान की साझेदारी विशिष्ट, रणनीतिक और वैश्विक है, और उन्हें उम्मीद है कि वे कुछ वर्ष बाद भारत का सौन्दर्य बुलेट ट्रेन के जरिए देखेंगे। 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
May 03, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री"