सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री माननीय डॉ. राल्‍फ एवरार्ड गोंजाल्विस ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री गोंजाल्विस सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत के दौरे पर आए हैं। प्रधानमंत्री गोंजाल्विस ने कल नई दिल्‍ली में ‘मरुस्‍थलीकरण की रोकथाम पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सम्‍मेलन’ पर आयोजित उच्‍चस्‍तरीय संगोष्‍ठी में भाग लिया।

प्रधानमंत्री गोंजाल्विस ने सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के साथ-साथ कैरिबियन एवं लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भी भारत के लिए व्‍यापक सद्भावना होने की बात रेखांकित की। उन्‍होंने इस क्षेत्र के साथ भारत के विकास सहयोग के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं के बाद भारत की ओर से त्‍वरित सहायता मिलने की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतर्राष्‍ट्रीय फोरम पर सहयोग सहित दोनों देशों के बीच घनिष्‍ठ सहयोग को रेखांकित किया और इसके साथ ही उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र की सुरक्षा परिषद के एक अस्‍थायी सदस्‍य के रूप में ‘अब तक के सबसे छोटे देश’ के तौर पर निर्वाचित होने के लिए सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस को बधाई दी।

दोनों राजनेताओं ने भारत एवं सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के बीच कौशल विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा, वित्‍त, संस्‍कृति और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How BrahMos is breaking through the shackles on India’s defence exports

Media Coverage

How BrahMos is breaking through the shackles on India’s defence exports
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रू मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा;

“भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”