देश अब गैस आधारित अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
हमें दुनिया को ये भी दिखाना है कि पर्यावरण को बिना ज्याूदा नुकसान पहुंचाए भी विकास हो सकता है, ऐसे में अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए natural gas का ज्या दा से ज्या दा इस्तेएमाल हमारे देश के लिए बहुत ही जरूरी है: पीएम मोदी
सरकार स्वच्छ ऊर्जा और गैस आधारित अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेगी: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शहर में गैस-वितरण (सीजीडी) के नौवें दौर का कार्य शुरू करने के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने सीजीडी बोली के 10वें दौर की भी शुरूआत की।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शहर गैस वितरण नेटवर्क की स्थापना का काम सीजीडी बोली के नौवें दौर के तहत 129 जिलों में शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीजीडी बोली के दसवें दौर के बाद शहर गैस वितरण नेटवर्क के तहत 400 से अधिक जिले आ जाएंगे। इस तरह 70 प्रतिशत आबादी इसके दायरे में आ जाएगी।

इस बात पर जोर देते हुए कि देश गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार गैस आधारित अर्थव्यवस्था के सभी पहलुओं की तरफ ध्यान दे रही है। श्री मोदी ने देश में गैस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों, खासतौर से एलएनजी टर्मिनलों की संख्या बढ़ाने, राष्ट्रव्यापी गैस ग्रिड बनाने और सिटी गैस वितरण नेटवर्क तैयार करने की जानकारी दी।

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बढ़ने के लिए गैस आधारित अर्थव्यवस्था की भूमिका की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सीजीडी नेटवर्क स्वच्छ ऊर्जा समाधान हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में केन्द्र सरकार के प्रयास व्यापक आधार वाले हैं। इस संदर्भ में उन्होंने केन्द्र सरकार की स्वच्छ ऊर्जा संबंधी विभिन्न पहलों जैसे इथनॉल सम्मिश्रण, कम्प्रैस्ड, जैव गैस संयंत्र, एलपीजी का दायरा बढ़ाने और वाहनों के लिए बीएस-6 ईंधन शुरू करने का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 12 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में गैस नेटवर्कों ने एक नई पारिस्थितिकी प्रणाली तैयार की है, एक जिसने गैस आधारित उद्योगों को सक्षम बनाया है, युवाओं के लिए रोजगार सृजित किया है और नागरिकों का जीवन आसान बनाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार स्वच्छ ऊर्जा और गैस आधारित अर्थव्यवस्था के लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्ष्यों को न सिर्फ अपने लिए पूरा किए जाने की आवश्यकता है बल्कि संपूर्ण मानवता और भावी पीढ़ी के लिए यह जरूरी है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s passenger vehicle sales jump 35% to 4.5 lakh in August as Maruti, M&M drive growth

Media Coverage

India’s passenger vehicle sales jump 35% to 4.5 lakh in August as Maruti, M&M drive growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा कर अभयदान और जीवन बचाने की महत्ता बताई
September 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अभयदान और जीवन रक्षा के गुणों को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

"अभयस्यैव यो दाता तस्यैव सुमहत्फलम्।

न हि प्राणसमं दानं त्रिषु लोकेषु विद्यते॥"

जो व्यक्ति लोगों के भय को दूर करता है, वह विशेष पुण्य प्राप्त करता है और तीनों लोकों में जीवन रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं है।