प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मोहनपुरा सिंचाई परियोजना सहित विभिन्न अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया
मध्यप्रदेश के लोगों के लिए 4,000 करोड़ रुपये की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करना मेरा सौभाग्य: पीएम मोदी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने विकास की नई गाथा लिखी है: प्रधानमंत्री
अब तक देश में 4 करोड़ गरीब माताओं-बहनों की रसोई में मुफ्त एलपीजी सिलेंडर पहुंच चुका है, मध्य प्रदेश में भी अब तक लगभग 40 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा चुका है: प्रधानमंत्री मोदी
भोपाल और नई दिल्ली का डबल इंजन प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मोहनपुरा सिंचाई परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। यह परियोजना राजगढ़ जिले में कृषि भूमि की सिंचाई को सुविधा प्रदान करेगी। यह परियोजना क्षेत्र के गांवों को पीने का पानी भी उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने विभिन्न पेय जल योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

मोहनपुरा में भारी जनसमूह को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संदेश को याद किया कि कोई भी राष्ट्र केवल अपनी ऊर्जा एवं प्रयासों से ही सुरक्षित हो सकता है। उन्होंने औद्योगिक नीति, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदानों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सर्वोच्च बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कौशल विकास मिशन, र्स्टाट अप इंडिया, मुद्रा योजना एवं मेक इन इंडिया जैसी सभी योजनाओं में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विजन के तत्व हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजगढ़ जिला सरकार द्वारा चिन्हित आकांक्षापूर्ण जिलों में से एक है और अब यहां विकास कार्यों में और भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए, अपनी क्षमताओं में विश्वास जताते हुए भारत को 21वीं सदी में नई ऊंचाईयों की ओर ले जाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को कृषि क्षेत्र में किए गए उसके कार्यों के लिए एवं उसकी विकास पहलों के लिए सराहना की।

उन्होंने राज्य सरकार की राज्य में सिंचित क्षेत्र की वृद्धि के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में सिंचाई लक्ष्यों की सहायता के लिए राज्य सरकार के साथ कंधा से कंधा मिला कर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 14 परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई पर भी जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना, ई-नाम आदि जैसी विभिन्न पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने उज्जवला योजना एवं मुद्रा योजना के लाभों के बारे में भी चर्चा की।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour