यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमारे देश की रैंकिंग एक वर्ष में 100 से ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर आ गई है। यह टीम इंडिया की वजह से संभव हुआ है: प्रधानमंत्री मोदी
भारत में कभी Potential की कमी नहीं रही। अब वह Potential, Performance में परिवर्तित हुआ है, जिससे देश Progress कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
साल 2016 में छत्तीसगढ़ को देश का पहला ‘Power-Cuts Free’ राज्य होने का गौरव हासिल हुआ। इस राज्य को भारत के ‘Power Hub‘ के रूप में पहचान मिल चुकी है: प्रधानमंत्री मोदी
एक कार्यकर्ता होने के नाते हमें जानकारियों के विषय में Updated भी रहना चाहिए। विषयों की पूरी जानकारी होनी चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
विपक्ष झूठ पर झूठ फैलाने में लगा है। जनता को गुमराह करने में जुटा है। कुछ नेता तो झूठ की मशीन की तरह है: प्रधानमंत्री मोदी
जब सवा सौ करोड़ देशवासी मिलकर एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो हमारा देश सवा सौ करोड़ कदम आगे बढ़ेगा: प्रधानमंत्री मोदी

 

"महागठबंधन" को लेकर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से इस बारे में चिंता न करने और हर भारतीय के कल्याण के लिए काम करना जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन वंशवाद की राजनीति पर आधारित एक गठबंधन है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दलों की यह नकली एकता एक चुनावी जुमला है क्योंकि विपक्षी दलों के पास 21वीं शताब्दी भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नागरिक वर्तमान और भविष्य के लिए भी भाजपा की सरकार चाहते हैं।

प्रधानमंत्री जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश की जनता के ज्ञान में विश्वास रखने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों और विपक्ष के खोखले और सनसनीखेज एजेंडे के बीच अंतर देख रहे हैं।

श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार की विभिन्न उपलब्धियों, जैसे खाद्य उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार जीतना, साइल हेल्थ कार्ड योजना में प्रदेश का उल्लेखनीय प्रदर्शन, विश्व स्तरीय पीडीएस प्रणाली की स्थापना और उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण करना आदि, की सराहना की। उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ पूर्व देश के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के विज़न को साकार कर रहा है।

कार्यकर्ता को पार्टी की नींव जैसा बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जनता को सही जानकारी देने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी ऐप को विभिन्न मुद्दों की जानकारी के मुख्य स्रोत की तरह इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया।

कार्यकर्ताओं के साथ अपने इस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कैसे Health for All, Housing for All, बैंकिंग और बीमा सुविधा जैसी सरकारी योजनायें कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए बनाई गईं हैं और अन्तोदय के इसी मार्गदर्शी विज़न से भाजपा ने देश के लोगों का विश्वास और प्रेम जीता है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चार वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का विवरण किया। इस पर उन्होंने Ease of Doing Business, देशभर में बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और शैक्षिक सुधारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्यमियों के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का भी उल्लेख किया।

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने समय का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्य में लगाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करना न केवल उनके व्यक्तित्व का विकास करेगा बल्कि उन्हें व्यक्तिगत संतुष्टि भी देगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने देशभर के कार्यकर्ताओं को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Over 4.9L pledge organs; women take lead in Maha, Karnataka, Kerala & Telangana

Media Coverage

Over 4.9L pledge organs; women take lead in Maha, Karnataka, Kerala & Telangana
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने इसके पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर बताया
May 11, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सोमनाथ मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ पर वहां पहुंचकर अपने दिव्य अनुभव का वर्णन किया। श्री मोदी ने कहा कि मंदिर के मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों की अपार ऊर्जा और उत्साह देखकर वे अभिभूत और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज वे उस क्षण को फिर से जी रहे हैं जो भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के दौरान अनुभव किया होगा। उन्होंने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण चारों ओर एक अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सोमनाथ के हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अगिनत लोगों के एकत्रित होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए, श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह ऐतिहासिक दिन वास्तव में भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा:

"जय सोमनाथ! यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, क्योंकि हम पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने का समारोह मना रहे हैं।"

"पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ पर पावनधाम सोमनाथ आकर दिव्य अनुभूति हुई है। इस अवसर पर मंदिर मार्ग पर भगवान सोमनाथ के भक्तों के जोश और प्रचंड उत्साह को देखकर मन अभिभूत और भावविभोर है! मैं आज यहां उस क्षण को जी रहा हूं, जिसका अनुभव भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर किया होगा। सोमनाथ अमृत महोत्सव का भक्तिमय वातावरण हर तरफ अद्भुत ऊर्जा का संचार कर रहा है।" 

सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के भक्तों के लिए खुलने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अनगिनत लोग एकत्रित हुए हैं। वह दिन वास्तव में भारत की सभ्यतागत यात्रा में मील का पत्थर था।