प्रधानमंत्री मोदी ने वेस्टर्न कोर्ट एनेक्सी के नए भवन का काम समय पर पूरा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की सराहना की 
डॉ अंबेडकर के आदर्शों के मूल में शांति और एकता: पीएम मोदी 
गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए काम करना हमारा मिशन: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में सांसदों के लिए वेस्‍टर्न कोर्ट एनेक्‍सी में नवनिर्मित अस्‍थायी निवास का उद्घाटन किया। यह भवन सांसदों के लिए अस्‍थायी निवास प्रदान करेगा

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परियोजना को पूरा करने में लोक सभा अध्‍यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि श्रीमती सुमित्रा महाजन हमेशा सांसदों की भलाई के प्रति तत्पर रहती हैं। उन्‍होंने इस परियोजना पर विशेष ध्‍यान दिया, जिससे उनका विशेष सरोकार दृष्टिगत होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना निर्धारित समय और लागत में पूरी हुई है। उन्‍होंने इस परियोजना के निर्माण में लगे सभी व्‍यक्तियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब नए संसद सदस्‍य निर्वाचित होते हैं तो उन्‍हें होटलों में रहना पड़ता है और यह समाचार सुर्खियों में रहता है। उन्‍होंने कहा कि यह बात अक्‍सर भुला दी जाती है कि कुछ व्‍यक्ति निर्धारित समय से अधिक समय तक रुके रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार डॉ. बाबा साहेब अम्‍बेडकर द्वारा दिखाये गये रास्‍ते पर चल रही है। डॉ. अम्‍बेडकर के विचारों का मुख्‍य बिन्‍दु है आपसी एकता और सदभाव। उन्‍होंने कहा कि निर्धनतम लोगों के लिए कार्य करना उनकी सरकार का मिशन है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि 13 अप्रैल को डॉ. अम्‍बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके महापरिनिर्वाण स्‍थल 26, अलीपुर रोड, नई दिल्‍ली में उनके स्‍मारक का उद्घाटन किया जाएगा। उन्‍होंने डॉ. अम्‍बेडकर के नाम पर कुछ लोगों द्वारा राजनीति किये जाने की निंदा की।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govt directs faster processing of city gas projects, hikes commercial LPG allocation to ease supply stress

Media Coverage

Govt directs faster processing of city gas projects, hikes commercial LPG allocation to ease supply stress
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मां अंबे की आराधना के दिव्य वातावरण और आध्यात्मिक आनंद पर अपने विचार व्यक्त किए
March 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने मां दुर्गा की आराधना से प्राप्त होने वाली गहन शांति और शक्ति के अनुभव को रेखांकित किया। श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति गीत(भजन) भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

"मां अम्बे की आराधना से भक्ति का अद्भुत आनंद प्राप्त होता है। इससे मन को असीम शांति और आत्मिक शक्ति मिलती है।"