भारत की विकास यात्रा में एक नई ऊर्जा और चमक दिखाई दे रही है: प्रधानमंत्री मोदी
गुजरात में यह सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि राज्य के प्रत्येक हिस्से तक पर्याप्त पानी पहुंचे: पीएम मोदी
गुजरात में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बन रहे है, इनसे न केवल मरीजों की मदद होगी, बल्कि उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो चिकित्सा की पढ़ाई करना चाहते है: प्रधानमंत्री
भारत सरकार ने जन औषधि केन्द्र शुरू किए हैं, जिनसे दवाओं की कीमतें कम हुई हैं: प्रधानमंत्री मोदी
स्वच्छता पर जोर देना जरूरी है क्योंकि स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत सुनिश्चित होगा: पीएम मोदी
स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छे डॉक्टरों और अर्ध चिकित्सा कर्मचारियों की आवश्यकता है, हम चाहते है कि चिकित्सा उपकरण देश में बनें: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - आयुष्मान भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तन लाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि गरीबों को सस्ती दरों पर शीर्ष स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जूनागढ़ जिले में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सरकारी सिविल अस्पताल, एक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र और जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय की कुछ इमारतें शामिल हैं।

इस अवसर पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 करोड़ रुपये से अधिक की 9 उपक्रमों को या तो समर्पित किया गया अथवा उनकी आधारशिला रखी गई। उन्होंने कहा कि भारत के विकास की यात्रा में एक नई ऊर्जा और चमक दिखाई दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में यह सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि राज्य के प्रत्येक हिस्से तक पर्याप्त पानी पहुंचे। हम जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बन रहे है। उन्होंने कहा कि इनसे न केवल मरीजों की मदद होगी, बल्कि उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो चिकित्सा की पढ़ाई करना चाहते है। उन्होंने जन औषधि योजना का जिक्र किया, जिसके अंतर्गत जन औषधि केन्द्र खोले जा रहे है जिनसे दवाओं की कीमतें कम हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ती दवाएं मिले।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता पर सरकार के जोर देने की चारों तरफ सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर जोर देना जरूरी है क्योंकि स्वच्छ भारत से सुनिश्चित होगा कि लोग बीमारियों से ग्रस्त न हों।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छे डॉक्टरों और अर्ध चिकित्सा कर्मचारियों की आवश्यकता है। हम चाहते है कि चिकित्सा उपकरण देश में बनें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को तकनीकी के क्षेत्र में दुनिया के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- आयुष्मान भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तन लाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि गरीबों को सस्ती दरों पर शीर्ष स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India develops first indigenous expendable turbo jet engine in 350 kg thrust class

Media Coverage

India develops first indigenous expendable turbo jet engine in 350 kg thrust class
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 27 जुलाई 2026
July 27, 2026

Viksit Bharat in Motion: Indigenous Warships, Deepwater Energy, Transparent Exams & Cultural Revival