प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के राजकोट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने राजकोट में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के लाभार्थियों से भी बातचीत की
गांधी जी से प्रेरित होकर हमें एक स्वच्छ और हरित भविष्य के लिए काम करना होगा: प्रधानमंत्री
यह गुजरात का सौभाग्य है कि यह वह भूमि है जो गांधी जी के साथ बहुत करीब से जुड़ी हुई है: राजकोट में प्रधानमंत्री मोदी
बापू हमेशा कहा करते थे कि कतार में खड़े सबसे आखिरी व्यक्ति, सबसे गरीब व्यक्ति के बारे में सोचें और वंचित लोगों की सेवा करें, उनके इस आदर्श से प्रेरित होकर हम गरीबों की सेवा कर रहे हैं: पीएम मोदी

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज राजकोट में महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया। संग्रहालय अल्फ्रेड हाई स्कूल में बनाया गया है, जो महात्मा गांधी के प्रारंभिक वर्षों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा था। यह गांधीवादी संस्कृति, मूल्यों और दर्शन के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेगा।

प्रधान मंत्री ने 624 घरों की सार्वजनिक आवास परियोजना के उद्घाटन के उपलक्ष्य में एक पट्टिका का अनावरण भी किया और इस अवसर पर 240 लाभार्थी परिवारों के ई-गृह प्रवेश के साक्षी भी बने।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी से सीखने के लिए बहुत कुछ है। गुजरात इस मायने में बहुत भाग्यशाली है कि वह एक ऐसी भूमि है जो बाबू से बहुत करीब से जुड़ी है। पर्यावरण के प्रति बापू की चितांओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर हमें एक ऐसे भविष्य के लिए काम करना होगा जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को पूरी अहमियत दी जाए।

प्रधानमंत्री ने बापू का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कतार में सबसे पीछे खड़े लोगों के बारे में सोचने और वंचितों के कल्याण के लिए काम करने की बात सिखाई थी। उनकी इस सेाच से प्रेरणा लेकर ही हम आज गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपनी पहल और प्रयासों से उनके जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं, उनके लिए घर बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी बापू के स्वच्छ भारत का सपना साकार नहीं हो पाया है ऐसे में हम सबको मिलकर इसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में हमने स्वच्छ भारत मिशन को मूर्त रूप देने की दिशा में काफी कुछ किया है, लेकिन अभी और बहुत कुछ करना बाकी है।

 

   प्रधानमंत्री ने बाद में महात्मा गांधी संग्रहालय का अवलोकन किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties

Media Coverage

'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 04 अगस्त 2026
August 04, 2026

From Auto PLI to Ramsar Sites: How India is Winning on Every Front Under PM Modi