सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रही केंद्र की सरकार, विकास की पंचधारा के लिए पूरी तरह से समर्पित है, बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, ये हमारे लिए विकास का राजमार्ग हैं: प्रधानमंत्री मोदी
बीते साढ़े 4 वर्षों से जिस कमिटमेंट के साथ, जिस स्पीड और स्केल पर गरीबों के घर बनाने का का काम चल रहा है, वो अभूतपूर्व है: पीएम मोदी
ज़मीन हो, जंगल की पैदावार हो, पढ़ाई लिखाई हो, खेल से जुड़ी प्रतिभा हो, हर स्तर पर आदिवासियों के कल्याण के लिए व्यापक प्रयास हो रहे हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज दादरा और नगर हवेली में सिलवासा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने दादरा और नगर हवेली के सयाली में चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने दादरा और नगर हवेली के लिए आईटी नीति का अनावरण किया। एम-आरोग्य मोबाइल ऐप और हर दरवाजे पर जाकर कूड़ा संग्रह, दादरा और नगर हवेली में
ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण और प्रसंस्करण का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड भी वितरित किया और लाभार्थियों को वन अधिकार पत्र बांटा।

प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं संपर्क, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति और नई आईटी नीति शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों के कल्याण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, हम सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने नोट किया कि दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली दोनों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। दोनों संघ शासित प्रदेशों को केरोसीन मुक्त भी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज दोनों संघ शासित प्रदेशों में एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और पानी का कनेक्शन उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, दोनों संघ शासित प्रदेशों के गरीब निवासियों को मकान आवंटित किए गए हैं। आयुष्मान भारत के तहत लाभ के हकदार दोनों संघ शासित प्रदेशों के लोगों को गोल्ड कार्ड भी जारी किए गए हैं।

उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले 3 वर्षों में, दोनों संघ शासित प्रदेशों में 9000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसके कारण कई विकास परियोजनाएं आरम्भ हुई हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय, दादरा और नगर हवेली की आधारशिला रखने के साथ ही दमन और दीव को अपना पहला चिकित्सा महाविद्यालय मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चिकित्सा महाविद्यालय को क्रियाशील बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि अब तक दोनों संघ शासित प्रदेशों में एक वर्ष में केवल 15 मेडिकल सीटें थीं और इस चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के साथ, अब 150 सीटें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।

आयुष्मान भारत पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य देखभाल परियोजना है और हर रोज 10 हजार निर्धन इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसकी स्थापना के बाद से केवल 100 दिनों में 7 लाख से अधिक गरीब रोगियों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, शहरों और गांवों में गरीबों को एक स्थायी घर प्रदान करने के लिए एक व्यापक अभियान चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की तुलना में, जिसने 5 साल में केवल 25 लाख घर बनाए थे, हमने 5 साल में 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा घर बनाए हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि अकेले दादरा और नगर हवेली में 13000 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन धन योजना के तहत, वन उपज में मूल्य संवर्धन के लिए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कई उपाय किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि दादरा और नगर हवेली में पर्यटन की बहुत संभावना है। इस क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र में लाने के लिए कई पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए नीली क्रांति के तहत काम किया जा रहा है। मत्स्य क्षेत्र में सुधार के लिए एक विशेष कोष स्थापित किया गया था। इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस कोष के तहत 7500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 125 करोड़ भारतीय उनके परिवार हैं और वह उनके कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba

Media Coverage

Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
भारत-UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट को प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया
June 17, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has expressed delight that the India-UK Comprehensive Economic and Trade Agreement will enter into force on 15 July 2026.

The Prime Minister said that the agreement will significantly boost bilateral trade and investment.

Shri Modi stated that the agreement will unlock numerous opportunities for Indian farmers, workers, MSMEs, startups and innovators and contribute meaningfully to the realisation of Viksit Bharat 2047.

The Prime Minister noted that both he and UK Prime Minister Keir Starmer, who are in Evian for the G7 Summit, are very happy with the significant momentum being added to India-UK economic ties.

The Prime Minister wrote on X;

“A historic milestone for India-UK relations.

Delighted to note that the India-UK Comprehensive Economic and Trade Agreement will enter into force on 15th July 2026.

This agreement will significantly boost our bilateral trade and investment.

It will also unlock numerous opportunities for Indian farmers, workers, MSMEs, startups and innovators and contribute meaningfully to the realisation of Viksit Bharat 2047.

Both PM Starmer and I, who are in Evian for the G7 Summit, are naturally very happy with the significant momentum being added to our economic ties.

@Keir_Starmer”