हम भारत में केवल सुधार नहीं कर रहे हैं बल्कि वहां बदलाव लाते हुए एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
हम कठोर निर्णय लेने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगे, हमारे लिए राष्ट्र, राजनीति से बड़ा है: पीएम मोदी
गरीबीआतंकवादभ्रष्टाचारसांप्रदायिकता और जातिवाद से मुक्त भारत का निर्माण किया जा रहा है: प्रधानमंत्री
'इन्फ्राकल्चर' महत्वपूर्ण है। 'इन्फ्राकल्चर' यानि ऐसी गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं जिनसे हमारे किसानों को लाभ मिले: पीएम मोदी
बेहतर बुनियादी ढांचा सिर्फ सड़कों और रेल तक ही सीमित नहीं, इसमें कई अन्य पहलु भी शामिल जिनसे समाज में गुणात्मक बदलाव आएगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज म्‍यांमार के यांगून में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आप हजारों वर्षों की साझा संस्कृति एवं सभ्यता, भूगोल एवं इतिहास, भारत एवं म्‍यांमार के महान बेटे-बेटियों की आकांक्षाओं एवं उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।' प्रधानमंत्री ने म्यांमार की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं के बारे में विस्‍तार से बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीय समुदाय भारत के लिए 'राष्ट्र-दूत' जैसा है। उन्होंने कहा कि योग की वैश्विक मान्यता प्रवासी भारतीय समुदाय की उपलब्धि है जो इसे दुनिया के सभी कोनों में ले जाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब मैं आपसे मिलता हूं तो मुझे लगता है कि विदेश में रहने वाले हमारे लोगों का भारत के सरकारी अधिकारियों के साथ संचार महज एकतरफा नहीं है।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम अपने देश में केवल सुधार ही नहीं कर रहे हैं बल्‍कि हम उसे बदल रहे हैं।' उन्होंने कहा कि भारत को गरीबी, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और जातिवाद से मुक्‍त बनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि अच्छा बुनियादी ढांचा अकेले सड़कों और रेलवे तक सीमित नहीं होता बल्कि उसमें कई अन्य पहलू भी शामिल होते हैं जो समाज में गुणात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कठिन निर्णय लेने से हिचकती नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी देश भर में एक नई संस्कृति का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को विश्‍वास है कि भारत को बदला जा सकता है और हम अपनी व्‍यवस्‍था में प्रवेश कर चुकी कुछ बुराइयों से मुक्‍त हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों से लोगों का सम्‍पर्क ही भारत-म्यांमार संबंधों की ताकत हैं।

यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री श्री फ्यो मिन थेइन भी सभा में उपस्थित थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi’s FTA push: Why India’s MSMEs now have a bigger export opportunity

Media Coverage

PM Modi’s FTA push: Why India’s MSMEs now have a bigger export opportunity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 अगस्त 2026
August 17, 2026

India Ascendant: Citizens Hail PM Modi's Vision and India’s Multi-Sectoral Growth