जब तक 125 करोड़ लोग एक साथ नहीं आते हैं, हम एक स्वच्छ भारत का सपना पूरा नहीं कर सकते: प्रधानमंत्री मोदी
हम महान नेताओं की मूर्तियों के निर्माण के लिए लड़ते रहते हैं लेकिन हम भारत में स्वच्छता के लिए नहीं लड़ते, इसे बदलना होगा: पीएम मोदी
मेरी आलोचना करें, लेकिन स्वच्छता के मुद्दे पर राजनीति न करें: प्रधानमंत्री
स्वच्छ भारत मिशन के परिणामस्वरूप एक प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना पैदा हुई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। यह स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की तीसरी वर्षगांठ और 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के समापन का भी अवसर था।

 

उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, और यह एक ऐसा अवसर है जो हमें बताता है कि स्वच्छ भारत के लक्ष्य की दिशा में हम कितना सफर तय कर पाए हैं।

प्रधानमंत्री ने याद किया कि भारी आलोचना के बीच तीन साल पहले कैसे स्वच्छ भारत आंदोलन शुरू किया गया। उन्होंने कहा, वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि जो मार्ग महात्मा गांधी ने दिखाया है, वह गलत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, अगर कुछ चुनौतियां भी हैं तो उनका अर्थ यह नहीं है कि हम उनसे दूर भाग जाएं।

 

 

रधानमंत्री ने कहा कि आज लोग एक स्वर में स्वच्छता के लिए अपनी इच्छा का इजहार कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता को नेताओं और सरकारों के प्रयासों के माध्यम से हासिल नहीं किया जा सकता है, बल्कि इसे समाज के प्रयासों से प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लिए जन भागीदारी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज स्वच्छता अभियान एक आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज के दिन तक जो कुछ भी हासिल किया गया है, वह भारत के स्वच्छाग्रही लोगों की भी उपलब्धि है।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा, अगर स्वराज को सत्याग्रहियों द्वारा हासिल किया गया, तो श्रेष्ठ भारत को स्वच्छाग्रहियों द्वारा हासिल किया जाएगा।

शहरों की स्वच्छता रैंकिंग का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने एक सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी वातावरण को विकसित किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को भी विचारों में क्रांति की आवश्यकता है, और प्रतिस्पर्धा स्वच्छता की अवधारणा के विचारों का एक मंच प्रदान करती है।

 

 

प्रधानमंत्री ने उन सभी को बधाई दी जिन्होंने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के दौरान योगदान दिया लेकिन साथ ही कहा कि अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय निबंध, चित्रकारी और फिल्म प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। साथ ही डिजिटल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Click here to read the full text speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’

Media Coverage

PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने मदुरै के तिरुप्पारनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
March 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

 

पवित्र मंदिर में दर्शन के दौरान, प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों की शांति, समृद्धि और भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री ने आशा प्रकट की कि भगवान मुरुगन हमें शक्ति, साहस और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने "वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!" प्रार्थना के साथ अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

 

प्रधानमंत्री ने X पर शेयर किया:

 

"वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!

 

मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में प्रार्थना की।

शांति, समृद्धि और सभी की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान मुरुगन हमेशा हमें शक्ति, साहस और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करें।"