लखीमपुर में प्रधानमंत्री ने किया चुनाव प्रचार, लोगों से भाजपा की सरकार बनाने का किया आग्रह
श्री मोदी ने समाजवादी पार्टी पर किया हमला, कहा 'आपका काम नहीं, आपके कारनामे बोलते हैं।'
हमारी फसल बीमा योजना व्यापक है और किसानों की भलाई के लिए है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने गांवों के विद्युतिकरण का काम मिशन मोड में किया है
भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के प्रति समर्पित है: श्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी का कटोरा कहे जाने वाले लखीमपुर खीरी में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो छोटे किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। साथ ही गन्ना किसानों का बकाया भी सरकार बनने के 14 दिनों के अंदर माफ किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ का भी जिक्र किया और कहा कि अगर किसानों की फसल किसी भी वजह से बर्बाद हो जाती है तो उसके नुकसान की भरपाई की जाएगी।

श्री मोदी ने आगे कहा कि उनकी सरकार बनने के 2 साल के अंदर ही उत्तरप्रदेश के 1364 गांव में बिजली आई जबकि अखिलेश सरकार 5 साल मे सिर्फ 3 गांव में ही बिजली के खंभे लगवा सकी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोका और एक साल के अंदर ही अनुमानित संख्या से कहीं ज्यादा करीब 1.80 करोड़ लोगों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो सरकारी नौकरियों में ग्रुप 3 और 4 के पदों की नौकरी के लिए इंटरव्यू को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही नौकरियों की जो बंदरबाट अखिलेश सरकार में हुई थी, उसकी जांच की जाएगी और सही लोगों को ही नौकरी दी जाएगी ताकि उत्तरप्रदेश से नौजवानों का पलायन रूक सकें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जहां यूरिया को कैमिकल फैक्ट्री में बेच दिया जाता था, वहीं नीम कोटिंग के बाद यूरिया की कालाबाजारी पर पूरी तरह से रोक लग गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने न सिर्फ यूरिया का उत्पादन बढ़ाया, बल्कि गोरखपुर में यूरिया की फैक्ट्री भी शुरू की गई जिस कारण अब सस्ते दामों में भरपूर यूरिया किसानों को खेती के लिए मिल रहा है।

श्री मोदी ने आगे कहा कि उनकी सरकार के विकास के केंद्र में गरीब, किसान, दलित, शोषित, माता-बहनें और नौजवानों का भविष्य शामिल हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Export diversification push adds $202 million in FY26 as India expands into 1,821 new global markets

Media Coverage

Export diversification push adds $202 million in FY26 as India expands into 1,821 new global markets
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् के जरिए ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश दिया
May 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इसका अर्थ है कि धरती माता समस्त मानवता को एक परिवार मानती है। श्री मोदी ने कहा कि धरती मां के लिए यह संपूर्ण विश्व एक घर के समान है, जहां प्रत्येक संस्कृति का अपना महत्व और सम्मान है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"धरती माता पूरी मानवता को एक परिवार मानती हैं। उनके लिए यह पूरा संसार एक घर की तरह है, जहां हर संस्कृति का अपना महत्त्व और सम्मान है।

जनं बिभ्रती बहुधा विवाचसं नानाधर्माणं पृथिवी यथौकसम्।

सहस्रं धारा द्रविणस्य मे दुहां ध्रुवेव धेनुरनपस्फुरन्ती ॥"

धरती माता विभिन्न भाषाएं बोलने वाले और विभिन्न धर्मों और परंपराओं का पालन करने वाले लोगों को एक ही परिवार के सदस्य के रूप में अपनाती है। ईश्वर करे कि यह धरती मां हमारे लिए समृद्धि की हजारों धाराएं प्रवाहित करती रहे, ठीक उसी प्रकार जैसे एक शांत और स्‍नेहमयी गौ माता दूध प्रदान करती है।