भारत और ब्राज़ील की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप हमारी समान विचारधारा और मूल्यों पर आधारित है। इसलिए, भौगोलिक दूरी के बावजूद हम विश्व के अनेक मंचों पर साथ हैं: प्रधानमंत्री मोदी
भारत के economic transformation में ब्राज़ील एक valuable partner है: पीएम मोदी
हम defence industrial cooperation को बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर focus कर रहे हैं, रक्षा सहयोग में हम broad-based partnership चाहते हैं: प्रधानमंत्री

Your Excellency ब्राजील के राष्ट्रपति श्री जेएर बोल्सोनारो
दोनों देशों के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी गणरो
रो
Friends,
नमस्कार।

boa tarde (Good Morning)
bem-vindo à India

मेरे मित्र राष्ट्रपति बोल्सोनारो और उनके उच्च-स्तरीय delegation का मैं भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं।पिछले आठ महीनों में यह हमारी तीसरी मुलाकात है। यह हमारे बीच बढ़ती मित्रता और दोनों देशों के बीच गहराते संबंधों को दर्शाती है।

Excellency,
यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे 71वें गणतंत्र दिवस पर आप हमारे मुख्य अतिथि हैं। कल राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में आप भारत की विविधता का रंग-बिरंगा और उल्लासपूर्ण स्वरूप देखेंगे। ब्राजील खुद भी उल्लास से भरे पर्वों का देश है। एक मित्र के साथ इस विशेष पर्व पर हम अपनी खुशी साझा करेंगे।भारत का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। यह तीसरा अवसर है जब ब्राजील के राष्ट्रपति ने यह सम्मान हमें दिया है। और भारत और ब्राजील के बीच मजबूत मित्रता का प्रतीक है।

Friends,
भारत और ब्राज़ील की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप हमारी समान विचारधारा और मूल्यों पर आधारित है।इसलिए, भौगोलिक दूरी के बावज़ूद हम विश्व के अनेक मंचों पर साथ हैं। और विकास में एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पार्टनर भी हैं।इसलिए, आज राष्ट्रपति बोल्सानारो और मैं हमारे द्विपक्षीय सहयोग को सभी क्षेत्रों में और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।हमारी Strategic Partnership को और मज़बूत करने के लिए एक वृहद् Action Plan तैयार किया गया है। सन् 2023 में दोनों देशों के बीच diplomatic संबंधों की platinum jubilee होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि तब तक यह Action Plan हमारी strategic partnership, people-to-people ties और business cooperation को और गहरा बनाएगा।

मुझे खुशी है कि हमने आज कई महत्वपूर्ण समझौते भी किए हैं। निवेश हो या अपराधिक मामलों में कानूनी सहायता, ये समझौते हमारे सहयोग को नया आधार देंगे। विविध क्षेत्रों, जैसे Bio-Energy, Cattle Genomics, Health and Traditional Medicine, Cyber Security, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, तेल और गैस तथा संस्कृति में हमारा सहयोग और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।गायों की स्वस्थ और उन्नत प्रजातियों पर सहयोग हमारे संबंधों का एक अनूठा और सुखद पहलू है। किसी समय, भारत से गीर और कंकरेजी गायें ब्राजील गयी थी। और आज, ब्राजील और भारत इस विशेष पशुधन को बढा़ने और उससे मानवता को लाभ पहुंचाने पर सहयोग कर रहे है। इस सहयोग के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को किसी भी भारतीय के लिए शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है।

Friends,
परंपरागत क्षेत्रों के अलावा कई नए क्षेत्र भी हमारे संबंधों में जुड़ रहे हैं। हम defence industrial cooperation को बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर focus कर रहे हैं। रक्षा सहयोग में हम broad-based partnership चाहते हैं।इन संभावनाओं को देखते हुए हमें खुशी है कि अगले महीने लखनऊ में DefExpo 2020 में ब्राजील का एक बड़ा delegation भाग लेगा।मुझे प्रसन्नता है कि bio-energy, Ayurveda और advanced computing पर research में सहयोग बढ़ाने पर हमारे academic और research institution के बीच सहमति बनी है।

Excellency,
भारत के economic transformation में ब्राज़ील एक valuable partner है। Food और energy के क्षेत्रों में हमारी आवश्यकताओं के लिए हम ब्राज़ील को एक विश्वसनीय स्त्रोत के रूप में देखते हैं।हमारा द्विपक्षीय व्यापार हांलाकि बढ़ रहा है। दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच complementarities (पूरकताओं) को देखते हुए हम इसे बहुत अधिक बढ़ा सकते हैं।आपके साथ ब्राज़ील के प्रभावशाली business delegation का भारत में स्वागत करके हमें खुशी है। मुझे विश्वास है कि भारतीय उद्यमियों और व्यापारियों के साथ उनकी मुलाकातों के अच्छे परिणाम आयेंगे।

Friends,
दोनों देशों की ओर से investment को सुगम बनाने के लिए आवश्यक legal framework तैयार किया गया है। आज के inter-connected विश्व में भारत और ब्राज़ील के बीच Social Security Agreement Professionals के आसान आवागमन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Friends,
दो बड़े लोक तांत्रिक और विकासशील देश होने के नाते महत्वपूर्ण global और multilateral मुद्दों पर भारत और ब्राज़ील के विचारों में गहरी समानता है। चाहे आतंकवाद की गंभीर समस्या हो या पर्यावरण का प्रश्न। विश्व के सामने मौजूदा कठिन चुनौतियों पर हमारा नजरिया बहुत मिलता-जुलता है। ब्राजील और भारत के हित समान है। विशेष रूप से BRICS और IBSA में हमारी partnership, भारत की विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण पहलू है। आज हमने तय किया है कि दोनों देश multilateral मुद्दों पर अपने सहयोग को और दृढ़ बनायेंगे। और हम सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में आवश्यक सुधार के लिए मिलकर प्रयासरत रहेंगे।

साथियों,
मैं एक बार फिर राष्ट्रपति बोल्सनारो और उनके delegation का भारत में स्वागत करता हूं। उनकी यह यात्रा भारत-ब्राजील संबंधों में एक नए अध्याय की शुरूआत है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May

Media Coverage

Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्‍व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्‍पना की सराहना की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने 8 जून 2026 को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा: "यह उपलब्धि न केवल आपके कार्यकाल की अवधि को दर्शाती है, बल्कि उस भरोसे और विश्वास का भी प्रमाण है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता ने बार-बार आपके नेतृत्व में जताया है।" राष्ट्रपति ने भारत के उल्लेखनीय आर्थिक और सामाजिक बदलाव का भी ज़िक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न ने भारत की सीमाओं से परे, श्रीलंका सहित कई देशों के लोगों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 4-6 अप्रैल 2025 के दौरान श्रीलंका का दौरा किया था। यह इस द्वीप देश की उनकी चौथी यात्रा थी, जिसके दौरान उन्हें 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया - यह श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को दिया जाता है। इस यात्रा ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति को और मज़बूत किया; श्रीलंका भारत की अटूट साझेदारी से सबसे ज़्यादा लाभ उठाने वाले देशों में से एक है, जिसमें 2022 में श्रीलंका की आर्थिक मुश्किलों के दौरान भारत का अहम सहयोग भी शामिल है।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक व्‍यक्तिगत वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को "एक रोल मॉडल और लीडरशिप की मिसाल" बताया। उन्होंने कहा - "आज 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को गरीबी से निकालकर बेहतर ज़िंदगी देना एक अद्भुत उपलब्धि है।" प्रधानमंत्री मारापे ने पापुआ न्यू गिनी की स्‍नेहपूर्ण दोस्ती और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत करने की इच्छा ज़ाहिर की। मई 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पापुआ न्यू गिनी की ऐतिहासिक यात्रा भारत–प्रशांत द्वीपीय देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण था। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा थी। यह यात्रा भारत–प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए की गई थी। इस यात्रा ने 'ग्लोबल साउथ' के एक प्रतिबद्ध साथी के तौर पर भारत की भूमिका पर जोर दिया।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत वैश्विक मामलों में एक प्रमुख आवाज़ बनकर उभरा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण शुरुआत से लेकर तीन कार्यकाल तक 1.4 अरब लोगों वाले देश का नेतृत्व करने तक के सफ़र पर प्रकाश डाला और विदेश नीति, आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की अहम उपलब्धियों पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 3-4 जुलाई 2025 को त्रिनिदाद और टोबैगो की एक ऐतिहासिक यात्रा की - जो 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी - और यह यात्रा त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई।