अब टेक्नोलॉजी विचार की गति से बदल रही है, टेक्नोलॉजी वैश्विक परिवर्तन का प्रमुख साधन है: प्रधानमंत्री मोदी 
हमें 6 R का पालन करने की आवश्यकता है, रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, रिकवर, रिडिजाइन, एण्ड रिमैन्यु्फैक्चरिंग को फॉलो करें, जो हमें ‘आनंद’ के द्वार तक पहुंचा सकता है: पीएम मोदी 
सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रौद्योगिकी का उपयोग विकास के लिए होना चाहिए, विनाश के लिए नहीं: प्रधानमंत्री 
टेक्नोलॉजी की सुलभता और उसके प्रसार ने आम आदमी का सशक्तिकरण किया है और इस सशक्तिकरण को ‘मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ से बढ़ावा मिला है: प्रधानमंत्री मोदी 
भारत स्टार्ट-अप इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार की पारिस्थितिकी तैयार कर रहा है, जिससे भारत प्रमुख स्टार्टअप देश बन गया है: पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री ने आधार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि UID अपनी तरह का विश्व का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, इससे कई करोड़ की राशि का दुरुपयोग रुका

प्रधानमंत्री मोदी ने आज दुबई में बतौर मुख्य अतिथि छठे वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित किया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड गवर्नेंट समिट में मुझे मुख्य अतिथि के रूप में बुलाना न सिर्फ मेरे लिए बल्कि 125 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब टेक्नोलॉजी विचार की गति से बदल रही है। टेक्नोलॉजी वैश्विक परिवर्तन का प्रमुख साधन है। टेक्नोलॉजी की सुलभता और उसके प्रसार ने आम आदमी का सशक्तिकरण किया है और इस सशक्तिकरण को मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंससे बढ़ावा मिला है। ई-गवर्नेंस का 'E' दरअसल effective, efficient, easy, empower और equitable का पहला अक्षर है।

उन्होंने कहा कि हमें 6 R का पालन करने की आवश्यकता है। रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल, रिकवर, रिडिजाइन, एण्ड रिमैन्यु्फैक्चरिंग को फॉलो करें, जो हमें आनंदके द्वार तक पहुंचा सकता है।

Click here to read full text of speech

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Rs 20,804-crore push to expand railway capacity across major corridors

Media Coverage

India's Rs 20,804-crore push to expand railway capacity across major corridors
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुख, समृद्धि और ज्ञान के लिए आशीर्वाद मांगते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
September 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी के कल्याण, शुभता, सुरक्षा, शांति, ज्ञान और समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना का भाव रखने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इस सुभाषितम में भगवान इंद्र, भगवान सूर्य, भगवान गरुड़ और भगवान बृहस्पति से आशीर्वाद की कामना की गई है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया-

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”

सुभाषित का अर्थ है कि वैभवशाली भगवान इंद्र हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। संपूर्ण ब्रह्मांड के ज्ञाता और सबका पालन-पोषण करने वाले भगवान सूर्य हमारे लिए मंगलकारी हों। विघ्‍नों का नाश करने वाले भगवान गरुड़ हम सबकी रक्षा करें। ज्ञान के देवता भगवान बृहस्पति हमें शांति सद्बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः।
स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः।
स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः।
स्वस्ति नो बृहस्पतिर्दधातु॥”