मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं इसलिए कांग्रेस के गले में दर्द हो गया है: प्रधानमंत्री मोदी
मेरे ऊपर 125 करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद है: पीएम मोदी
हमने सरकारी नौकरियों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया है: प्रधानमंत्री
हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास तब हुआ जब भाजपा केंद्र और राज्य में सत्ता में थी: प्रधानमंत्री मोदी
हम गांवों वालों के जीवन में बेहतरी लाने के लिए काम कर रहे हैं, सड़क, रेलवे, वायु, राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है: पीएम मोदी
हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं, हम इसे मजबूत करना चाहते हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो जनसभाओं को संबोधित किया। पहली जनसभा कांगड़ा जिले के रैत और दूसरी मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित की गई। इन दोनों ही स्थानों पर प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं जब भी हिमाचल आता हूं, तब वर्षों तक आप लोगों के बीच जो मैंने समय बिताया है, वह स्वाभाविक रूप से याद आ जाता है। हिमाचल से बहुत-कुछ सीखा। यहां के लोगों का प्यार पहाड़ी चट्टान की तरह हर पल, हर घड़ी मेरे साथ रहता है। जीवन के उस कालखंड को मैं कभी भूल नहीं सकता हूं।''

मंडी के सुंदरनगर की जनसभा में श्री मोदी ने शहीद होशियार सिंह को याद करते हुए कहा कि हिमाचल मातृशक्ति की धरती है, जिन्होंने लाखों वीर सपूतों को जन्म दिया है। वहीं कांगड़ा के रैत में प्रधानमंत्री ने कहा,  ''हिमाचल में माताओं की कोख से ऐसे वीर पैदा होते हैं, जो मां भारती की रक्षा के लिए जीवन और जवानी सीमा पर ही खपा देते हैं।''  श्री मोदी ने कहा कि हिमाचल में देश के लिए मर-मिटने की परंपरा रही है। यहां के वीर शहीदों की पराक्रमी गाथाएं आज भी हमारे रोंगटे खड़े कर देती हैं, जो हमें उन्हीं की भांति देश के लिए जीने की प्रेरणा देती हैं।

श्री मोदी ने 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की और कहा, ''हिमाचल का यह चुनाव केवल विधायक चुनने या बहुमत की सरकार बनाने के लिए नहीं है,  बल्कि यह दिव्य-भव्य हिमाचल बनाने के लिए निर्णय करने का चुनाव है।''

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश का चहुमुंखी विकास करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की है। श्री मोदी ने कहा,  ''रोड-वे, एयर-वे और रेल-वे की पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार हर स्तर पर आगे बढ़ रही है।'' उन्होंने कहा कि हिमाचल के गांवों में मूल-भूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास ही हिंदुस्तान की सभी समस्याओं का समाधान है और हिमाचल में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को आगे ले जाने के लिए हरसंभव सहायता करने की घोषणा की और कहा, ''हिमाचल प्रदेश में स्प्रीचुअल टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, एडवेंचर स्पोर्ट्स टूरिज्म,  ईको टूरिज्म के साथ सामान्य सैर-सपाटे के लिए सुविधाएं मौजूद हैं और लोगों को यहां बड़ी संख्या में आना चाहिए।‘’ उन्होंने कहा कि हम एक नेक इरादे से आगे बढ़ रहे हैं और आप हमें सेवा करने का मौका दीजिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता-जनार्दन ने मुझे भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए आशीर्वाद दिया है और यह कार्य तमाम अड़चनों के बावजूद आगे भी जारी रहेगा। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार पर प्रहार करने और ईमानदारी को प्रोत्साहन देने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीबों को सुविधाएं देना और मध्मवर्ग के लोगों को हर प्रकार की सहूलियत पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए समयबद्ध प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि 1000 दिनों के भीतर जिन 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का वादा किया था, उनमें से 15 हजार गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत चार करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि हमने तीन करोड़ गरीब परिवारों के घरों में गैस सिलेंडर और चूल्हा पहुंचाकर उन्हें धुएं से मुक्ति दिलाई हैइनमें हिमाचल प्रदेश के भी 20 हजार परिवार शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता-जनार्दन अब इंतजार नहीं करना चाहती है। उन्हें सुविधाएं चाहिए, रोजगार के अवसर चाहिए, जिसे हमारी सरकार उपलब्ध करवा रही है। श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के अब तक 9 करोड़ से अधिक लोगों को कर्ज दिए गए। उन्होंने कहा, ''नौजवानों को उद्यमी बनाना, उनको सही समय पर सही मदद देने का हमारा इरादा है।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में आज भारत की जय-जयकार हो रही है तो इसके पीछे देश के सवा सौ करोड़ लोगों की शक्ति है। श्री मोदी ने कहा,  ''जब मैं दुनिया के किसी नेता से हाथ मिलाता हूं, किसी नेता से गले मिलता हूं तो उनको मोदी के पीछे खड़े हुए सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी दिखते हैं।''

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
 PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs

Media Coverage

PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 28 मार्च 2026
March 28, 2026

From Policy to Prosperity: How Visionary Governance is Empowering the Common Man Under the Leadership of PM Modi