कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी सबने जम्मू के साथ छल किया है, भेदभाव किया है: प्रधानमंत्री मोदी
आपका ये चौकीदार राष्ट्र रक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है और जम्मू कश्मीर के संतुलित विकास के प्रति भी उतना ही सजग है: पीएम मोदी
अगर जम्मू के लोगों को चौकीदार पर विश्वास है तो महामिलावटी लोगों महागिरावट तय है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंक के साथी चाहे सीमा पार हों या देश के भीतर, ये जान लें कि भारत के विरुद्ध उठाया गया एक भी कदम उन्हें भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और आतंक को बढ़ावा देने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। ऐसे सख्त कदमों से सीमा पार आतंक की फैक्ट्री चलाने वाले आज खौफ में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘’आपका चौकीदार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए पूरी तरह सजग है। फोर लेन की सड़कें हों, एम्स, आईआईएम, आईआईटी हो या स्वास्थ्य से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स, ये सब जम्मू को मिले हैं।‘’ श्री मोदी ने कहा कि ये चौकीदार विकास की पंचधारा, यानि बच्चों को पढ़ाई, बुजुर्गों को दवाई, युवा को कमाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जम्मू-कश्मीर के लगभग 14 लाख किसान परिवारों को सीधी मदद मिलनी तय हुई है, जिसमें से साढ़े चार लाख को पहली किस्त मिल भी चुकी है। इसके साथ ही राज्य की 9 लाख से अधिक बहनों को मुफ्त गैस-कनेक्शन दिए जा चुके हैं, तो 25 हजार से अधिक लोगों के पक्के घर भी बनाए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों की लंबे समय से आरक्षण की मांग को पूरा करने का काम भी किया है। राज्य सरकार की सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बसे लोगों के लिए 3 प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। श्री मोदी ने कहा कि अपनी इच्छाशक्ति से मौजूदा सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए भी 10 प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान किया। यही ‘सबका साथ सबका विकास’ का इस सरकार का मंत्र है और वो इसी मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास के इतने सारे कार्य इसीलिए संभव हो पा रहे हैं क्योंकि जनता जनार्दन ने एक मजबूत सरकार के लिए वोट किया था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का एक-एक वोट नए भारत की नीति और नेतृत्व को मजबूत करेगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Strategic partnership' to 'Cooperation in AI': Six major outcomes of PM Modi's historic Sweden visit - Check

Media Coverage

'Strategic partnership' to 'Cooperation in AI': Six major outcomes of PM Modi's historic Sweden visit - Check
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 मई 2026
May 18, 2026

Norway to Netherlands: PM Modi's Leadership Turns Heritage, Honors & High-Tech Deals into India's Global Momen