भाजपा ने जो भी वादे किए, जो भी ऐलान किए थे, वो एक के बाद एक ज़मीन पर उतारे हैं, चाहे वो कितने भी मुश्किल रहे हैं, चाहे उनमें कितनी भी समस्याएं रही हों, झारखंड को, देश को साथ लेते हुए उनका समाधान खोजा है: प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा ने झारखंड के हर समाज के हर व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है, उसका गौरव बढ़ावा है: पीएम मोदी
भाजपा ने झारखंड को एक स्थिर सरकार दी है, भाजपा ने झारखंड में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए दिन रात काम किया है, पारदर्शी व्यवस्थाएं बनाई हैं, भाजपा ने झारखंड को लुटने से बचाया है, यहां ‘समृद्धि’ का मार्ग खोला है: प्रधानमंत्री
भाजपा सामान्य मानवी के सपनों, उसकी आकांक्षाओं को पूरा करने में जुटी है: प्रधानमंत्री मोदी
जनजातीय समाज के बच्चों को, युवाओं की पढ़ाई और कौशल विकास के लिए भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है: पीएम मोदी
भाजपा की सरकारों ने हमेशा से आदिवासी नेतृत्व को सिर्फ सम्मान ही नहीं दिया बल्कि आगे भी बढ़ाया है: प्रधानमंत्री

‘’झारखंड को केंद्र और राज्य की योजनाओं का डबल लाभ मिल रहा है। मुफ्त गैस कनेक्शन का लाभ देश के 8 करोड़ परिवारों को मिला है। इसके साथ ही झारखंड के 33 लाख और पलामू के 50 हजार परिवारों को दूसरा सिलेंडर राज्य सरकार ने मुफ्त दिया है। पीएम सम्मान निधि से भी देश के किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंच रही है। लेकिन झारखंड देश का ऐसा राज्य है, जहां छोटे किसानों को 25,000 रुपये तक की मदद अतिरिक्त मिल रही है।"

‘’झारखंड को केंद्र और राज्य की योजनाओं का डबल लाभ मिल रहा है। मुफ्त गैस कनेक्शन का लाभ देश के 8 करोड़ परिवारों को मिला है। इसके साथ ही झारखंड के 33 लाख और पलामू के 50 हजार परिवारों को दूसरा सिलेंडर राज्य सरकार ने मुफ्त दिया है। पीएम सम्मान निधि से भी देश के किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंच रही है। लेकिन झारखंड देश का ऐसा राज्य है, जहां छोटे किसानों को 25,000 रुपये तक की मदद अतिरिक्त मिल रही है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें झारखंड के डाल्टनगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने सोमवार को झारखंड के डाल्टनगंज और गुमला में दो विशाल रैलियों को संबोधित किया। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड के हर समाज के व्यक्ति को सम्मान से जीने का हक दिलाया है। उन्होंने कहा, "भाजपा की अगुआई में एक स्थिर और मजबूत सरकार का दोबारा बनना यहां बहुत जरूरी है। क्योंकि झारखंड के लिए यह समय बिल्कुल वैसा ही, जैसा हमारे परिवार में बच्चों के लिए आता है। 19-20 की उम्र में ही परिवार में बच्चों का भविष्य तय हो जाता है। झारखंड राज्य भी युवावस्था में है। इस दौरान यहां जो दिशा मिलेगी, उसका झारखंड के भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्षों में दिल्ली और रांची के डबल इंजन ने झारखंड के विकास को जो गति दी है, उसे बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘’झारखंड में गरीबों के लिए घर इतनी तेजी से इसलिए बन पाए, क्योंकि यहां रांची में भी और दिल्ली में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार थी। बीते 5 वर्षों में यहां की भाजपा सरकार ने नए झारखंड के लिए सामाजिक न्याय के 5 सूत्रों- स्थिरता, सुशासन, समृद्धि, सम्मान और सुरक्षा पर कार्य किया है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने जो भी वादे और ऐलान किए थे, वे एक के बाद एक जमीन पर उतारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्याएं चाहे कितनी भी क्यों ना रही हों, भाजपा ने हमेशा उनका समाधान खोजा है, वहीं कांग्रेस और उसके साथी हैं जो सिर्फ रेवड़ियां बांटना जानते हैं। उन्होंने उत्तर कोयल जलाशय योजना की याद दिलाते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट 40-42 साल से अटका हुआ था, लेकिन तब जो दल सत्ता में थे उन्होंने इसे पूरा करने की कभी गंभीर कोशिश नहीं की। श्री मोदी ने कहा, ‘’वर्षों तक पलामू, लातेहार और गढ़वा के लाखों किसान परेशान रहे लेकिन कांग्रेस और उसके साथी दलों ने उनकी चिंता नहीं की। दिल्ली और रांची में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। हमारा प्रयास होगा कि सरकार में वापसी के बाद इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।‘’

पीएम मोदी ने कहा कि हर गरीब परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। झारखंड के लिए ये गौरव की बात है कि पूरे देश को आयुष्मान बनाने के लिए शुरू की गई ऐतिहासिक आयुष्मान योजना की शुरुआत झारखंड से ही की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा का ये संकल्प है कि 2024 तक देश के हर घर को जल से जोड़ना है। उन्होंने कहा, ‘’जैसे हर घर में शौचालय बनाने का काम सफलता से पूरा किया गया है, उसी तरह हर घर तक जल पहुंचाना है। इस मिशन का बहुत बड़ा लाभ हमारे आदिवासी समाज को मिलने वाला है। ‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज के बच्चों और युवाओं की पढ़ाई के साथ कौशल विकास के लिए भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। इसी वर्ष झारखंड से ही एकलव्य मॉडल स्कूल का बड़ा नेटवर्क स्थापित करने का अभियान शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, " जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार थी तब उन्होंने न सिर्फ इस प्रदेश का निर्माण किया बल्कि आजादी के बाद पहली बार जनजाति समुदाय के लिए अलग से मंत्रालय बनाया, अलग से बजट स्वीकृत किया।" 

पीएम मोदी ने कहा कि वनों में रहने वालों की प्रेरणा ने तो प्रभु श्रीराम को भी मार्ग दिखाया था। उन्होंने कहा, ‘’आप कल्पना कीजिए, राम जब अयोध्या में तो राजकुमार राम थे और जब 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या गए तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बन गए। क्योंकि 14 साल श्रीराम ने वन में आदिवासियों के बीच गुजारे थे।‘’

श्री मोदी ने कहा कि यहां की सरकार ने, सुरक्षा बलों ने और आप सभी ने सराहनीय कार्य किए हैं और अब ये क्षेत्र भय के वातावरण से करीब-करीब मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘’नक्सलवाद की चुनौती को खत्म करने में भी हम इसलिए सफल हो पा रहे हैं, क्योंकि हमारी नीयत साफ है और हम बहुत ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। पहले कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारें चाहे यहां रही हों या फिर दिल्ली में, उनकी नीति और नीयत दोनों में खोट था। वे नक्सलवादियों को अपनी राजनीति के लिए उपयोग भी करते थे और उनके खिलाफ लड़ाई का दिखावा भी करते थे। लेकिन बीते पांच वर्षों में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने पूरे तालमेल के साथ इस समस्या का समाधान करने की तरफ कदम उठाए।"

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान कर भाजपा उम्मीदवारों  को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘’झारखंड में आप एक बार फिर कमल खिलाएंगे, तो मुझे विश्वास है कि नक्सलवाद की कमर पूरी तरह टूट जाएगी और विकासवाद की विजय होगी।‘’

डालटनगंज का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"