कांग्रेस चाहती है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को, भारत को गाली देने वालों को, तिरंगे का अपमान करने वालों, नक्सलवादियों के समर्थकों को खुली छूट मिले: प्रधानमंत्री मोदी
मोदी की बोटी-बोटी करने वालों की घोषणा करने को कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़ाया है, चुनाव में टिकट देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया है क्योंकि वो मोदी की बोटी-बोटी करना चाहते हैं: पीएम मोदी
कांग्रेस को न तो जवानो के सम्मान की फिक्र कभी रही है और न ही किसानो के सम्मान की, हरियाणा और दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कैसे कौड़ियो के भाव पर किसानो की जमीन हथियाने का खेल खेला गया, आप सभी जानते हैं: प्रधानमंत्री

“यहां सिरसा के साथ-साथ हिसार और दूसरे हिस्सों से भी बड़ी संख्या में साथी आए हैं। आप सभी का मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। मेरा सौभाग्य है कि आज गुरुओं और गुरुद्वारों की धरती पर आप सभी के बीच आने के अवसर मिला है। मैं सभी संतों और गुरुओं को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देश में वोटिंग के 5 चरण संपन्न हो चुके हैं और अब स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। 23 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे, तो उस दिन शाम तक पता चल जाएगा कि फिर एक बार...मोदी सरकार। कांग्रेस और उसके सभी महामिलावटी साथियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। दिल्ली में खिचड़ी सरकार बनाने के उनके सारे मंसूबे ध्वस्त हो गए हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के फतेहाबाद में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने बुधवार को हरियाणा के फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित किया। मजबूत भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आपका यह चौकीदार देश को जिताने के लिए, भारत को विश्वशक्ति बनाने के लिए दिन-रात आपकी सेवा में जुटा है। 2014 में आपके आशीर्वाद से दिल्ली में जो मजबूत सरकार बनी और मुझे सेवा करने का मौका मिला, उसके कारण ही दुनिया में आज हिन्दुस्तान का डंका बज रहा है। कोई भी राष्ट्र अपनी रक्षा नीति को मजबूत किए बिना विश्वशक्ति नहीं बन सकता।” 

पीएम मोदी ने कहा, “आपने दिल्ली में जो मजबूत सरकार बनाई, उसने अपने शूरवीरों की भुजाओं में नई ताकत दे दी, उनके हाथ खोल दिए। अब हमारे सपूत पाकिस्तान के भीतर आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। पहली सर्जिकल स्ट्राइक में हम जमीन से गए। दूसरा स्ट्राइक किया तो एयर स्ट्राइक करके हमने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा। तमाम आतंकी हमलों का गुनहगार मसूद अजहर अब ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हो चुका है।”

पीएम मोदी ने कहा, “वन रैंक वन पेंशन के तहत अब तक हमने 35,000 करोड़ रुपये सेना के परिवारों में पहुंचा दिए। जो काम 70 साल से नहीं हुआ, वो काम आपके चौकीदार ने किया। हमने नेशनल वॉर मेमोरियल और नेशनल पुलिस मेमोरियल बनाया। मेरा हरियाणा के लोगों से आग्रह है कि जिन-जिन गांवों के सपूत शहीद हुए, उन गांव के लोगों को सपूतों को श्रद्धांजलि दने के लिए नेशनल वॉर मेमोरियल और नेशनल पुलिस मेमोरियल जरूर जाना चाहिए। अपने गांव के शहीद जवान को एक फूल जरूर चढ़ाएं।”

गीतानगरी कुरुक्षेत्र की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आजादी के समय से ही हिन्दुस्तान के किसानों के हक का पानी पाकिस्तान की नदियों में जा रहा है। अब आपका ये चौकीदार देश के हक का एक-एक बूंद पानी भारत के किसानों तक पहुंचाने का संकल्प ले चुका है और यह काम करके रहेगा। अब एक बूंद भी पानी जो हिन्दुस्तान के हक का है, वो पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसके लिए अनेक परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। आने वाले 5 वर्षों में ऐसे अनेक प्रोजेक्ट हम खड़े करेंगे, जिससे हरियाणा सहित देश के दूसरे हिस्सों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो पाएगा। हरियाणा ‘जय जवान जय किसान’ का स्वर्ग है। यहां के अन्नदाता, हमारे किसान पूरे देश के लिए मिसाल हैं। हम कृषि व्यवस्था को कम लागत वाला और पारदर्शी बनाने का काम कर रहे हैं।”

 

 

 

 

 श्री मोदी ने कहा, “छोटे किसानों के खातों में सीधी मदद आनी शुरू हो गई है। छोटे व्यापारी साथियों पर भी हमारा ध्यान है। हमने तय किया है कि देश में एक राष्ट्रीय व्यापारी आयोग बने। छोटे किसानों और मजदूरों के लिए 60 साल की उम्र के बाद हम पेंशन की व्यवस्था भी करने वाले हैं। हरियाणा बीते 5 वर्षों में एक बहुत बड़े परिवर्तन का गवाह रहा है। पानीपत से ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का अभियान मैंने शुरू किया था। हरियाणा ने इन 5 वर्षों में बेटियों का बहुत ध्यान रखा है। आपने मेरा और देश का मान रखा है। हरियाणा की बेटियां भारत को गौरवान्वित कर रही हैं। मेरा तो सपना है कि भारत स्पोर्टिंग सुपरपावर बने। इसमें हरियाणा के सपूतों, विशेषकर बेटियों की बड़ी भूमिका होने वाली है।”

फतेहाबाद का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

कुरुक्षेत्र का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI platforms processes over 241 billion transactions with value exceeding ₹340 lakh crore in 2025-26, says Nirmala Sitharaman

Media Coverage

UPI platforms processes over 241 billion transactions with value exceeding ₹340 lakh crore in 2025-26, says Nirmala Sitharaman
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एक जनप्रतिनिधि के वास्तविक संकल्प को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 29, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today highlighting the true resolve of a representative.

The Prime Minister remarked that as vigilant citizens of the country, it is our duty to ensure record voting to make democracy even stronger.

The Prime Minister wrote on X:

"देश के एक सजग नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करें। इस तरह हम न केवल भारतवर्ष के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं, बल्कि एक समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को और मजबूत कर सकते हैं।

राज्ञो हि व्रतमुत्थानं यज्ञः कार्यानुशासनम्।

दक्षिणा वृत्तिसाम्यं च दीक्षितस्याभिषेचनम्॥"

From the perspective of the welfare of the people, continuously uplifting them, faithfully performing duties as a sacred responsibility, ensuring fair judgment, giving generously, treating everyone with equality, and keeping oneself pure, disciplined and dedicated with a consecrated spirit, this is the true resolve of a representative.