देश को आगे बढ़ाना है तो हम सब को मिलकर साथ चलना होगा, कुछ लोग हैं जो देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, अलग-अलग जातियों के नाम पर अलग करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों के स्वार्थ को समझिए: प्रधानमंत्री मोदी
जवान हों, नौजवान हों या फिर किसान, चौकीदार की सरकार ने हर हित की रक्षा करने का काम किया है: पीएम मोदी
सिर्फ एक परिवार की पहचान बनाने के लिए प्रतिष्ठा के लिए, एक परिवार के स्वार्थ की सिद्धि के लिए कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर का भी अपमान किया था: प्रधानमंत्री

“बीते कुछ दिनों में मैंने देश के चारों कोनों- पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण- का दौरा किया है। पूर्ण बहुमत वाली सरकार के लिए, देश के हितों को हमेशा सबसे ऊपर रखने वाली सरकार के लिए, आपके विकास के लिए काम करने वाली सरकार के लिए देश भर में जो लहर चल रही है, वो आज मुझे यहां अमरोहा में भी दिखाई दे रही है। बीते 5 वर्षों में जिस तरह आपने इस चौकीदार का साथ दिया है, उसके लिए मैं बहुत विनम्रता के साथ आप सबको नमन करता हूं। आज आपके सामने शीश झुकाते हुए इस बात का भी गर्व है कि इन 5 सालों में मैंने देश का सिर झुकने नहीं दिया। पूरी दुनिया में आज देश की साख जितनी ऊंची है, उतनी पहले कभी नहीं रही। कल ही, आपके इस प्रधान सेवक को संयुक्त अरब अमीरात ने वहां का सर्वोच्च जायद मेडल देकर सम्मानित किया। यह 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।“

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये उद्गार उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा और सहारनपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। अमरोहा में उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में पहले की बदहाल स्थिति को बदलने के लिए, निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए, एक ईमानदार कोशिश की जा रही है। अमरोहा का रिंग रोड हो, बाइपास हो, गंगा एक्सप्रेस-वे हो, हाइवे हो, गांव की सड़कें हों, रेलवे की कनेक्टिविटी हो- हर स्तर पर काम हो रहा है। पद्मावत एक्सप्रेस और आला हजरत एक्सप्रेस अब यहां रुकने लगी हैं। आने वाले समय में ऐसी सुविधाओं का विस्तार होना तय है। आपके इस चौकीदार ने बड़े-बड़ों की लाल बत्ती उतरवाई और गरीब के घर में बत्ती जलाई है।”

 

केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत यूपी के 77 लाख गरीब परिवारों के घरों तक मुफ्त में बिजली कनेक्शन पहुंचा। अमरोहा और शामली में एक लाख से अधिक गरीब परिवारों को बिजली की रोशनी मिल चुकी है। कई गांव गांगाजी की गोद में बसे थे, वहां खंभे नहीं लग सकते थे, तो उन्होंने रास्ता निकालकर सोलर पैनल लगवाया और बिजली पहुंचाने का काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा,”युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए एक करोड़ तक के ऋण की स्वीकृति ऑनलाइन करने की व्यवस्था हमने की। पूरे यूपी में स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी के करीब डेढ़ करोड़ मुद्रा लोन दिए गए हैं। गन्ना किसानों का पैसा उसी सीजन में चुकाया जाए, इसके लिए काम चल रहा है। फसल की लागत से डेढ़ गुना एमएसपी देने का काम भी हमने किया। पीएम किसान योजना के तहत यूपी के 2 करोड़ किसानों को हजारों करोड़ रुपये देने का काम भी चल रहा है।” 

 

सहारनपुर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चौकीदार के लिए जवान, नौजवान और किसान, इन सबकी सुरक्षा, तरक्की तथा सम्मान- यही उनका ध्येय रहा है। उन्होंने कहा, “स्कूल में अलग शौचालय, घर-घर में इज्जत घर, ये बेटी का सम्मान है। घर में मुफ्त गैस कनेक्शन, महिलाओं के नाम पर पक्का घर, ये बेटी का सम्मान है। यूपी की करीब 90 लाख बेटियों को मुद्रा ऋण दिए गए। सुकन्या योजना के तहत 17 लाख बैंक खाते खुले, ये भी बेटियों की समृद्धि और सम्मान के लिए हुआ। बेटियों पर अत्याचार करने वालों को फांसी के फंदे से लटकाने की व्यवस्था भी बेटियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया हमारा कदम है। मुस्लिम बहनों को मेहरम के बिना हज यात्रा का विश्वास मिला, ये भी बेटी का सम्मान है। तीन तलाक के कुचक्र से हमारी बेटियों को मुक्ति देने का संकल्प भी बेटियों का सम्मान और उनका जीवन बचाने का प्रयास है।“

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जब आप मतदान करें तो याद रखें कि भाजपा को दिया गया आप का एक-एक वोट महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, मेहनती कारोबारियों को गुंडों और माफियाओं से बचाएगा, किसानों के लिए खुशहाली लाएगा, मजदूरों को जीने का सम्मान देगा, युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा, न्यू इंडिया के सपनों को पंख देगा। इन सपनों की रक्षा हम सब चौकीदार मिलकर करेंगे।“ पीएम मोदी ने देशवासियों को कल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर याद किया।

अमरोहा का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's sugar exports reach 2.01 lakh tonnes till February in 2026 MY: AISTA

Media Coverage

India's sugar exports reach 2.01 lakh tonnes till February in 2026 MY: AISTA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
February 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का हार्दिक स्वागत करते हुए यह भरोसा जताया कि यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

राष्ट्रपति मैक्रॉन की यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले मुंबई और फिर दिल्ली में होने वाली बैठकों में दोनों देशों के बीच कार्यनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहकार्य से न केवल दोनों देशों बल्कि व्यापक वैश्विक समुदाय को भी लाभ मिलता रहेगा।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देंगी।

मुंबई और फिर दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्रिय मित्र @EmmanuelMacron।”